चरखी दादरी जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसमें एक युवक ऐसा भी है जो कि दादरी के ही एक गांव से युवती को भगाकर ले गया था, जब पुलिस आरोपी युवक को गाजियाबाद से ट्रैस करके वापस लाई और टेस्ट करवाया तो कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
हालांकि युवती की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
जानकारी के मुताबिक जिस युवक को कोरोना की पुष्टि हुई है उस युवक पर दादरी सदरद थाने में युवती को भगाकर ले जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि युवक को काबू करने के लिए तीन पुलिसकर्मी गए थे जिनके सैंपल लिए जा रहे हैं।
