न्यायालय में कोविड-19 से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयारियां की हैं

फरीदाबाद : अधिवक्ता संगीता भाटी रावत जिला अदालत फरीदाबाद के सेशन जज एवं डीएलएसए के सचिव एवं सीजीएम साहब मंगलेश कुमार चौबे जी का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने न्यायालय में कोविड-19 से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयारियां की हैं ताकि सभी न्यायधीश जोकि बारी बारी अपनी ड्यूटी दे रहे हैं और सभी अधिवक्ता गण जो कि निरंतर रूप से अपने अपने क्लाइंट के लिए न्यायालय में आ रहे हैं हमारी डीएलएसए टीम जो कि लगातार समाज सेवा में लगी हुई है

उन्हें इस कोविड-19 से बचाकर इस महामारी को मात दे सकें उसके लिए आज दिनांक 20 मई 2020 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री दीपक गुप्ता जी ने सारी तैयारियों का जायजा लिया कोर्ट में 5 एंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं जिला अदालत में पहुंचने के लिए 3 पॉइंट पर ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है 2 पॉइंट पर पैर से ऑपरेट करने वाली सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है बाकी सारे एंट्री प्वाइंट्स बंद कर दिए गए हैं दो कोर्ट स्टाफ की ड्यूटी हर प्रवेश द्वार पर लगाई गई है यह लोग आने वाले हर व्यक्ति को सैनिटाइज करके ही अंदर आने देंगे हाथ सैनिटाइज किए बिना वह मास्क पहने बिना न्यायालय में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है

पूरे न्यायालय परिसर को एमसीएफ की मदद से सैनिटाइज किया जा चुका है कोर्ट स्टाफ को 4 सैनिटाइज मशीन दी गई है जो कि न्यायालय को खुलने से पहले एवं न्यायालय के बंद होने के बाद सैनिटाइज किया जा सके माननीय दीपक गुप्ता जी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मंगलेश कुमार चौबे जी कार्यवाही का पूर्ण निरीक्षण कर रहे हैं

You might also like