Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुबह 10:00 से 2:00 बजे तक दवाई फ्री में ले सकते हैं सेक्टर 16 सागर सिनेमा में : विपुल गोयल

सुबह 10:00 से 2:00 बजे तक दवाई फ्री में ले सकते हैं सेक्टर 16 सागर सिनेमा में : विपुल गोयल

faridabadnews24By faridabadnews24May 21, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सर्वजन को सन्देश देने के उद्देश्य से कहा कि आज पूरा विश्व कोविड-19 करोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है,हमारे देश के यशस्वी लौहपुरुष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में बेहद सफल और अच्छे निर्णय लेते हुए अन्य देशों की तुलना में भारत देश को इस महामारी के प्रकोप से काफी हद तक सुरक्षित रखा हुआ है,मैं सर्वप्रथम ऐसे जननायक को प्रणाम करता हूं और आगे भी इसी प्रकार देश हित में कार्य करते रहें इसके लिए प्रभु से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं ।

 

प्यारे क्षेत्रवासियों आप द्वारा मुझे हमेशा से भरपूर प्यार ओर सहयोग मिलता आया है,जिसके फलस्वरूप मै आपकी सेवा करता आया हूँ,हरियाणा प्रदेश में बतौर विधायक और उद्योग मंत्री रहते हुए भी हमेशा से आप सब के मध्य रहा हूँ ओर आज भी मेरी कोशिश है कि इस महामारी के दौरान अपने क्षेत्र के लोगों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए दवा उपलब्ध करवा सकूं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस बीमारी का मुकाबला कर पाए और स्वस्थ रह सके। ऐसा मेरा विश्वास है कि जल्द ही देश उसी राह पर फिर दौड़ेगा जहां हर तरफ खुशियाँ होगी। इसी जनसेवा की मुहिम को जारी रखते हुए आयुष मंत्रालय से प्रमाणित रोग प्रतिरोधक क्षमता में मदद करने वाली होम्योपैथिक दवाई मंगवाई गयी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वायरस जैसी महामारी से लड़ने में ओर शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सके।

 

गोयल ने फरीदाबाद की जनता से अपील की है कि जब तक जरूरी काम ना हो तब तक घर से बाहर न निकले,दूरी बनाए रखें,मास्क का इस्तेमाल करें ओर प्रशासन द्वारा समय समय पर जारी गाइडलाइंस का पालन करें। इस महामारी में हम सब मिलकर एक दूसरे के सहयोग से ही विजय प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा गोयल ने जरूरतमंद लोगों के घर तक खाना पहुंचाना या फिर लोगों को सूखा राशन बांटने वाले फरीदाबाद के सभी समाजसेवी और सामाजिक संस्थाओं की इस नेक कार्य के लिए सराहना की ओर कहा कि महामारी के दौरान भी कठिनाई के समय मे जो लोग समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं इसके लिए समाज हमेशा इनका ऋणी रहेगा।

 

दवाई का उपयोग:- दवाई सुबह खाली पेट चार गोली 3 दिनों तक लेनी है ओर एक परिवार को एक डिब्बी दवाई दी जाएगी। यह दवाई शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने के काम आती है व जिन लोगों को दवाई प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है वह लोग मेरे कार्यालय सेक्टर 16 सागर सिनेमा में प्रतिदिन सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक दवाई ले सकते हैं।

faridabadnews24 You can take medicines for free from 10:00 am to 2:00 pm in Sector 16 Sagar Cinema: Vipul Goyal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बल्लभगढ़: अब सील होंगे रिहायशी घरों में चल रहे पीजी, नगर निगम के दो नोटिस और मुनादी बेअसर

May 14, 2026

फरीदाबाद के अस्पतालों का कड़वा सच उजागर, साहब पी रहे ‘प्योर वाॅटर’, मरीजों के हलक में उतर रही ‘बीमारी’!

May 14, 2026

बन रहा डिजिटल कंट्रोल रूम, फरीदाबाद वालों को बड़ी राहत, वॉट्सएप-ईमेल पर 24 घंटे कर सकेंगे पानी और सीवर की शिकायत

May 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.