Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » IBPS Sarkari Jobs: नहीं देनी होगी परीक्षा, डायरेक्‍ट होंगी भर्तियां, 50 लाख की सरकारी नौकरी पाने का मौका

IBPS Sarkari Jobs: नहीं देनी होगी परीक्षा, डायरेक्‍ट होंगी भर्तियां, 50 लाख की सरकारी नौकरी पाने का मौका

faridabadnews24By faridabadnews24April 2, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

IBPS Recruitment 2024: अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्‍छे अवसर हैं. खास बात यह है कि अगर इन भर्तियों के लिए निर्धारित योग्‍यताएं आपके पास हैं, तो आप 50 लाख रुपये सालाना के पैकेज वाली नौकरी भी पा सकते हैं. बता दें कि द इंस्टिट्यूट ऑफ पर्सनल सेलेक्‍शन (IBPS) की ओर से प्रोफेसर, असिस्‍टेंट जनरल मैनेजर, रिसर्च एसोसिएट, हिन्‍दी ऑफिसर, डिप्‍टी मैनेजर अकाउंट व एनालिस्‍ट प्रोग्रामर्स के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं इन पदों के लिए 12 अप्रैल 2024 तक आवेदन किया जा सकता है.

IBPS Recruitment Apply Online: कौन कर सकता है अप्‍लाई
द इंस्‍टीटयूट ऑफ पर्सनल सेलेक्‍शन की इन भर्तियों के लिए कुछ योग्‍यताएं निर्धारित की गई हैं, जिनके पास ये योग्‍यताएं और अर्हताएं हैं, वही इन पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे.

IBPS Recruitment Eligibility and Age Limit: प्रोफेसर: इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्‍यर्थी का 55 प्रतिशत अंकों के साथ पीएचडी पास होना जरूरी है. साथ 12 साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है. इस पद के लिए 47 से 55 वर्ष तक के अभ्‍यर्थी अप्‍लाई कर सकते हैं. इस पद पर सेलेक्शन के बाद हर महीने 2 लाख 92 हजार 407 रुपये सैलेरी मिलेगी, वहीं सालाना पैकेज 50 लाख 10 हजार 552 रुपये निर्धारित है.

IBPS Assistant general manager jobs: असिस्‍टेंट जनरल मैनेजर(इंफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी): इसके लिए अभ्‍यर्थी के पास इलेक्ट्रॉनिक्स/  इलेक्ट्रिकल एंड टेलीकम्‍युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंम्‍युनिकेशन/ कंप्‍यूटर साइंस आदि में बैचलर या मास्‍टर डिग्री होनी चाहिए. साथ ही संबंधित क्षेत्र में दस साल का अनुभव होना चाहिए. 35 वर्ष से लेकर 50 साल तक का कोई भी अभ्‍यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकता है. सेलेक्‍ट होने वाले उम्‍मीदवार को सालाना 34 लाख 69 हजार 762 रुपये और हर महीने एक लाख 90 हजार 455 रुपये की सैलरी मिलेगी.

Research associate jobs: रिसर्च एसोसिएट: इसके लिए साइकोलॉजी/ एजुकेशन/ साइकोलॉजी मेजरमेंट/ स्ट्रैटिक्स एचआर में मैनेजमेंट आदि विषयों में 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्‍ट ग्रेजुएशन होना जरूरी है. साथ ही कम से कम एक साल का अनुभव मांगा गया है. आयुसीमा 23 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है. इस पद के लिए सालाना पैकेज 16 लाख 34 हजार 271 रुपये है.

Hindi officer jobs: हिन्‍दी ऑफिसर: इस पद के लिए अभ्‍यर्थी का हिन्‍दी व अंग्रेजी विषय से पोस्‍ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. साथ ही ट्रांसलेशन के कार्य में एक साल का अनुभव होना चाहिए. इसके लिए न्‍यूनतम उम्र 23 साल और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है. इसका सालाना पैकेज भी 16 लाख 34 हजार 271 रुपये है.

Analyst programmer vacancy: एनालिस्‍ट प्रोग्रामर: एनालिस्‍ट प्रोग्रामर्स के पदों के लिए अभ्‍यर्थी के पास कंप्‍यूटर साइंस या कंप्‍यूटर इंजीनियरिंग में बीटेक या बीई एमसीए/ एमएससी(आईटी) की डिग्री होना जरूरी है. इन पदों के लिए भी 23 से 30 वर्ष की उम्र वाला अभ्‍यर्थी आवेदन कर सकता है. इस पद के लिए सालाना पैकेज 13 लाख 21 हजार 120 रुपये निर्धारित है.

IBPS Recruitment PDF 2024: यहां देखें पूरा नोटिफिकेशन 

IBPS Selection process: कैसे होगा सेलेक्‍शन
प्रोफेसर और असिस्‍टेंट जनरल मैनेजर के पद के लिए अभ्‍यर्थियों को किसी तरह की कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. प्रोफेसर पद पर सेलेक्‍शन के लिए प्रजेंटेशन/ ग्रुप एक्‍सरसाइज और इंटरव्‍यू होगा. वहीं असिस्‍टेंट जनरल मैनेजर के लिए सिर्फ ग्रुप एक्‍सरसाइज और पर्सनल इंटरव्‍यू होगा. रिसर्च एसोसिएट/ हिन्‍दी ऑफिसर/ डिप्‍टी मैनेजर अकाउंटस/ एनालिस्‍ट प्रोग्रामर्स आदि पर सेलेक्‍शन के लिए अभ्‍यर्थी को ऑनलाइन एग्‍जाम स्‍कील टेस्‍ट और इंटरव्‍यू देना होगा.

NEWS SOURCE : news18

chance to get a government job worth Rs 50 lakh faridabadnews faridabadnews24 IBPS Sarkari Jobs: No need to give exam recruitment will be direct
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

कहानी पढ़ भावुक हुए लोग, 500 जगह भेजा रिज्यूमे, कहीं नहीं मिला जवाब, अब Rapido चला रहा कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट

July 5, 2026

SBI Recruitment 2026: जानें कौन कर सकता है अप्‍लाई? एसबीआई में एंट्री का मौका, 7150 पदों पर वैकेंसी

May 20, 2026

Noida Metro jobs 2026: 56 साल वालों को भी मौका, नोएडा मेट्रो में नौकरियां, दो लाख तक सैलरी

April 20, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.