एक प्रवासी मजदूर ने कि अपने साथी प्रवासी मजदूर की हत्या, पढ़िए पूरी खबर

जुलाना के शामलो कला में एक प्रवासी मजदूर ने कि अपने साथी प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी। खेत में तेजधार हथियार से गले पर वार करके हत्या को अंजाम दिया। जुलाना के साथ लगते गांव शामलो कला के खेतों में कुछ प्रवासी मजदूर पिछले काफी समय से रह रहे थे। बताया जा रहा है की प्रवासी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं।

आज दो मजदूरों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसमें एक मजदूर ने अपने दूसरे मजदूर साथी को तेजधार हथियार से गले पर वार करके मार डाला। घटना की सूचना साथी मजदूरों ने खेत मालिक को दी और खेत मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा वहीं पुलिस घटना की छानबीन में लगी हुई है और प्रवासी मजदूर की तलाश भी जारी है।

साथी प्रवासी मजूर का कहना है की इस दोनों की किसी बात को लेकर लड़ाई हुए हमे नहीं मालूम लेकिन इनकी शायद पहले से ही कोई लड़ाई चल रही है। आज हम सब साथी खेत में पेड़ के पास बैठे थे और कुछ साथी सो रहे थे तभी जोर से आवाज सुनाई दी जब आकर देखा तो एक ने दूसरे पर कस्सी से वार कर दिया।

जुलाना के थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रवासी मजदूरों के बीच में लड़ाई झगड़ा हो गया। एक मजदूर ने दूसरे मजदूर पर तेजधार हथियार से वार किया है। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You might also like