जुर्माना राशि ना भरने पर रुकेगा रिजल्ट, निजी स्कूलों को झटका

हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने उन निजी स्कूलों को बड़ा झटका दिया है जिन स्कूलों के जुर्माने की मोटी रकम बोर्ड की बकाया पड़ी है। अब बोर्ड ने ऐसे स्कूलों को रिजल्ट को रोकने का मन बना लिया है। बोर्ड की तरफ से जुर्माना राशि ना भरने पर स्कूलों के बोर्ड परिणाम जारी नहीं करने का फैसला लिया है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित करवाई गई वार्षिक परीक्षा मार्च 2019 में जिन निजी विद्यालयों (Private School) के अध्यापकों व प्राध्यापकों की ड्यूटी पर्यवेक्षक के रूप में बोर्ड कार्यालय द्वारा लगाई गई थी तथा उनमें से अनुपस्थित रहे पर्यवेक्षकों के सम्बन्धित विद्यालयों पर 5000 रुपए जुर्माना लगाया था। इनमें से कई स्कूलों ने जुर्माना राशि नहीं भरी।

उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा निर्धारित समय तक जुर्माना नहीं भरा जाएगा उनका वार्षिक परीक्षा मार्च-2020 का परिणाम रोक लिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि साथ ही ऐसे विद्यालयों को जुर्माना राशि ऑनलाइन भरने के लिए 20 मई से 25 मई तक का समय दिया जा रहा है।

इसके बाद भी जो स्कूल संचालक इस मामले में कोताही बरतेंगे तो उन स्कूलों के बच्चों का परीक्षा परिणाम रोका जाएगा। वे बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए पोर्टल पर जुर्माना राशि भर सकते हैं

You might also like