Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इन 8 वजहों से आप भी बनाएं डाइट का हिस्सा, यूं ही नहीं गर्मियों में सुपरफूड कहलाता है खीरा

इन 8 वजहों से आप भी बनाएं डाइट का हिस्सा, यूं ही नहीं गर्मियों में सुपरफूड कहलाता है खीरा

faridabadnews24By faridabadnews24April 16, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

गर्मियों के मौसम (Summer Season) में लोग अकसर सेहतमंद रहने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करते हैं। इस दौरान लोगों के खानपान से लेकर पहनावे तक में काफी बदलाव होने लगते हैं। लोग अकसर डाइट में ऐसे में फूड्स शामिल करते हैं, तो तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप से आपको राहत दिलाए। खीरा (Cucumber Benefits) ऐसा ही एक फूड है, जिसे आमतौर पर सलाद के तौर पर सलाद के रूप में खाया जाता है। गर्मी को मात देने साथ ही यह वजन घटाने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यही वजह है कि इसे गर्मियों का सुपरफूड कहा जाता है। आइए जानते हैं इसे डाइट का हिस्सा बनाने के कुछ फायदे-

हीट स्ट्रोक से बचाए

भीषण गर्मी की वजह से चलने वाली लू की चपेट में आकर अकसर लोग ही स्ट्रोक का शिकार हो जाती है। ऐसे में खीरे में मौजूद ठंडक देने वाले गुण से बचाव करने के साथ ही इससे राहत भी दिलाते हैं। अगर आप लू से पीड़ित हैं, तो इससे राहत पाने के लिए खीरे के टुकड़े सिर पर रख सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार

कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर होने के कारण खीरा गर्मी के मौसम में वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। यह विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड के साथ शरीर को पोषण देने में भी मदद कर सकता है।

आंखों को आराम पहुंचाए

अगर आपकी आंखें गर्मी के कारण थक गई हैं या सूज गई हैं, तो खीरे के टुकड़े को 10-15 मिनट तक आंखों पर रखने से तनाव से राहत मिल सकती है और आपकी आंखें तरोताजा महसूस करेंगी।

हाइड्रेट रखे

खीरे में पानी की भारी मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से इसे डाइट में शामिल करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। ऐसे में गर्मियों में खीरे को डाइट में शामिल कर डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है।

ब्लड प्रेशर कम करे

पोटेशियम, मैग्नीशियम और डाइटरी फाइबर से भरपूर खीरा ब्लड प्रेशर को कम करने और दिल से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

पाचन बेहतर बनाए

अपनी प्लेट में ढेर सारे खीरे के टुकड़े शामिल करें, क्योंकि यह फल खाने से पेट ठंडा रहता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और इस तरह यह मल त्याग को नियमित करने में मदद करता है।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, जो खीरा आपके लिए काफी गुणकारी साबित होगा। इसे डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जिससे यह डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है।

त्वचा के लिए गुणकारी

सेहत के साथ-साथ खीरा हमारी त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। खीरे का रस लगाने से आपकी त्वचा यंग और कोमल बनी रहती है। साथ ही इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी निखार सकते हैं और टैनिंग को कम कर सकते हैं। यह झुर्रियों और फाइन लाइंन्स को भी कम करता है।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 For these 8 reasons it is not just that cucumber is called a superfood in summers. make it a part of your diet
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026

40% युवक हुए शिकार, कोरोना के बाद अब इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन

May 25, 2026

मसल्स बनाता है मजबूत, यह एक्सरसाइज़ लोअर बॉडी फैट को करता है तेजी से कंट्रोल

May 20, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.