Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad Crime: एनआइटी बस स्टैंड के सामने लगाते थे रेहड़ी, घर में घुसकर बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

Faridabad Crime: एनआइटी बस स्टैंड के सामने लगाते थे रेहड़ी, घर में घुसकर बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24April 21, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: कोतवाली थाने के अंतर्गत टाउन नंबर-2, डी ब्लाक में घर में घुसकर बुजुर्ग सतीश कुमार (60) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। रात को जब मृतक का बेटा आया तब वारदात का पता लगा। सूचना मिलने पर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर आई और जांच शुरू की। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में एक शख्स मकान के अंदर-बाहर आता-जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस व स्वजन को इसी पर शक है। पुलिस इस शख्स की तलाश कर रही है।

सोडा-पानी की रेहड़ी लगाते थे बुजुर्ग

यहां रहने वाले सतीश कुमार एनआइटी बस अड्डा के पास सोडा-पानी की रेहड़ी लगाते थे। इनके दो बेटे यतिन व सुमित हैं। यतिन दिल्ली ओखला स्थित एक कंपनी में जॉब करते हैं। छोटा सुमित दिव्यांग है। वह एक कपड़े के शोरूम पर जाता है। यतिन की शादी हो चुकी है। लेकिन फिलहाल इनकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। इसलिए शनिवार दिन में घर पर कोई नहीं था।

सतीश कुमार रोज शाम चार बजे के बाद रेहड़ी लेकर अपने घर पहुंच जाते थे। शनिवार को करीब चार बजे अपने घर आ रहे थे। इनके पीछे एक युवक था। घर से कुछ दूरी पर सतीश ने मुड़कर उस युवक को वहीं रुकने के लिए हाथ का इशारा किया। इसके बाद वह गेट खोलकर अपने घर के अंदर पहली मंजिल पर बने कमरे में चले गए। वह अनजान शख्स रुका नहीं बल्कि बुजुर्ग के पीछे-पीछे मकान के अंदर चला गया। इसके बाद वह 5.22 पर मकान के बाहर निकाला। उसने अपनी हाफ काली शर्ट के ऊपर एक सफेद कमीज और पहनी हुई थी जो बुजुर्ग के बेटे यतिन की थी। उसके हाथ में एक थैला भी था। आशंका है कि हत्या करते समय उसकी शर्ट पर खून लग गया था, इसी वजह से उसने उसके ऊपर दूसरी शर्ट पहनी।

रात को पता लगी वारदात

रात करीब नौ बजे सतीश का बड़ा बेटा यतिन ड्यूटी से आया। उसने देखा कि पिता अंदर बेड पर चादर ओढ़कर लेटे हुए हैं, लेकिन पंखा नहीं चल रहा है। उसे शक हुआ कि गर्मी पड़ रही है और पिता बिना पंखे के चादर कैसे ओढ़े हुए हैं। उनके पिता को जगाने की कोशिश की लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद जब चादर हटाई तो पिता को खून से लथपथ देखा। चाकू से हाथ, छाती व शरीर के अन्य हिस्सों पर करीब 10 से 12 वार किए गए थे।

रेहड़ी पर बैठा था अनजान युवक

स्थानीय निवासी एक युवक ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। उसने इसी अनजान शख्स को शाम को सतीश कुमार की रेहड़ी पर बैठे हुए देखा था। वह उस समय रेहड़ी पर ही था। युवक ने अनजान शख्स से बात भी की थी। उस अनजान शख्स ने बताया था कि वह टैटू बनाता है और उसने युवक से हरिद्वार जाने के लिए टैक्सी के बारे में भी पता किया था। ऐसा लग रहा था कि अनजान शख्स सतीश कुमार को जानता है। अनजान शख्स को शायद यह भी मालूम था कि सतीश कुमार के घर इस समय और कोई नहीं होगा।

किसी को नहीं लगा पता

सतीश कुमार के भाई चंदर प्रकाश यहीं पर भूतल पर परिवार सहित रहते हैं। प्रथम मंजिल पर जाने का रास्ता अलग है। अनजान शख्स सतीश कुमार का बेरहमी से हत्या कर चला गया लेकिन नीचे किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह सोचकर सभी हैरान हैं। क्योंकि चाकू से वार के समय सतीश कुमार चिल्लाए भी होंगे। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ सतबीर सिंह का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है। युवक की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीमें भी लग गई हैं।

NEWS SOURCE : jagran

entered the house and murdered an elderly man with a knife. Faridabad Crime: Used to set up street vendors in front of NIT bus stand faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.