गुरुग्राम : लॉक डाउन प्रतिबंधों में चरण बंद ढील के साथ जीवन सामान्य हो रहा है। मई शुक्रवार को भाजपा नेता नागेंद्र शर्मा ने सभी से उचित सावधानी बरतने का आग्रह किया। नागेंद्र शर्मा ने कहा हमें निकलने का मौका मिल रहा है । भले ही धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से इस तरह के समय में मास्क या गमछा अनिवार्य है।
जब भी आप बाहर कदम रखते हैं मास्क या गमछा जरूर पहने , और ये निवेदन हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वयं पहनकर सभी देशवासियों से निवेदन भी किया है । कम से कम हम खुद की और दूसरों की रक्षा करने के लिए ऐसा कर ही सकते हैं। यह अजीब लग सकता है लेकिन यह वक्त की मांग है और हमें इसकी आदत डालनी चाहिए।
एक समय में एक कदम। आइए नए रूप से सामान्य होते और समय के अनुकूल होते हैं और जीवन को फिर से पटरी पर लाए । मैं पहन रहा हूं और आप? इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने गमछा पहने अपनी तस्वीर भी साझा की।
