राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की पंजाब प्रदेश अध्यक्ष रेश्मा रानी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष मिनाक्षी मारवाह जी व जीरकपूर जिला अध्यक्ष गीता कुमारी जी जगह जगह कोरोना वायरस से बचाव के लिए आम जनता को सफाई के प्रति जागरूक कर रही हैं। रेश्मा जी ने कोरोना वायरस सफाई अभियान चलाया हुआ है जिसमे मास्क पहनने, हाथों को सेनेटाइज करने और बेवजह घर से बाहर ना निकलने के लिए जनता को प्रेरित कर रही हैं। रेश्मा जी व पंजाब टीम कोविड 19 लॉक डाउन में लगातार अपनी सेवाएं दे रही हैं चाहे वो लॉक डाउन में फंसे जरूरतमंद लोगों को राशन व भोजन की व्यवस्था हो या पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था हो या ऑनलाइन जागरूकता अभियान हो। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की महिला शक्ति कोविड लॉक डाउन में बड़ी ही निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रही हैं।
संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने रेश्मा रानी जी, मीनाक्षी मारवाह व गीता कुमारी जी के इस प्रेरणादायक कार्य को सराहा व धन्यवाद दिया।
