
हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर जहां सभी दलों के नेता चुनाव प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं, वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आएंगे। बता दें कि 18 मई को पीएम मोदी जनता को संबोधित करेंगे और गोहाना में तीन लोकसभा की चुनावी रैली करेंगे। गोहाना में 18 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गोहाना में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। सोनीपत पुलिस कमिश्नर और जिला उपायुक्त समेत तमाम अधिकारियों ने गोहाना में पहुंच रैली स्थल का जायजा लेने पहुंचे। मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा समेत कई नेता भी मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव 2024 के महाकुंभ में गोता लगाने के लिए हरियाणा समेत पूरे देश का सियासी पारा हाई लेवल पर पहुंच चुका है हरियाणा के राजनीति का अखाड़ा बनी सोनीपत लोकसभा सीट पर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है आलाकमान तक की नजर सोनीपत लोकसभा सीट पर टिकी हुई है। इसकी कड़ी में गोहाना में 18 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी रैली गोहाना में करेंगे। ये रैली सोनीपत लोकसभा और रोहतक के अलावा करनाल लोकसभा के लिए बताई जा रही है। इस रैली में बीजेपी के तमाम बड़े नेता पहुंचेगे।
NEWS SOURCE : punjabkesari
