Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana News: राजनीतिक दल बदलने में माने जाते हैं माहिर, अवतार भड़ाना ने थामा कांग्रेस का हाथ

Haryana News: राजनीतिक दल बदलने में माने जाते हैं माहिर, अवतार भड़ाना ने थामा कांग्रेस का हाथ

faridabadnews24By faridabadnews24May 19, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़: हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजसथान की राजनीति में सक्रिय रहे फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना (Avtar Singh Bhadana) शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने नई दिल्ली में अवतार भड़ाना को कांग्रेस में शामिल कराया और इस संबंध में एक पत्र जारी किया। अवतार भड़ाना को राजनीतिक दल बदलने में माहिर माना जाता है। पिछले दिनों उनके भाई करतार सिंह भड़ाना ने बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी।

चुनाव के बीच थामा कांग्रेस का दामन

अवतार सिंह भड़ाना के कांग्रेस में शामिल होने से फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह को फायदा मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने ठीक चुनाव के बीच कांग्रेस का दामन थामा है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने जानकारी दी कि भड़ाना पूरी तत्परता के साथ गुरुग्राम और फरीदाबाद सीट पर कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व सांसद के कांग्रेस में आने से पार्टी को गुरुग्राम-फरीदाबाद ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में अधिक मजबूती मिलेगी।

छह माह के लिए शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री बने थे भड़ाना

1988 में बिना विधायक तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने अवतार भड़ाना को छह माह के लिए शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री बनाया था। 1989 में दौसा से जनता दल की टिकट पर कांग्रेस नेता राजेश पायलट के सामने वह चुनाव हारे थे। 1991 में फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट पर पहली बार सांसद बने।

1996 में फरीदाबाद से भाजपा के रामचंद्र बैंदा से चुनाव हारे। 1998 में फरीदाबाद से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर समाजवादी जनता पार्टी की टिकट पर भाजपा के रामचंद्र बैंदा से चुनाव हारे। 1999 में मेरठ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर दूसरी बार सांसद बने। 2004 में फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट पर तीसरी बार सांसद बने।

2009 में कांग्रेस की टिकट पर चौथी बार बने थे सांसद

अवतार सिंह भड़ाना साल 2009 में फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट पर चौथी बार सांसद बने। 2014 में फरीदाबाद में कांग्रेस की टिकट पर भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर से 4.67 लाख मतों से चुनाव हार गए थे। 2015 में कांग्रेस छोड़कर हरियाणा की इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में शामिल हो गए।2016 में अवतार इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल हुए और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने। 2017 में अवतार भड़ाना उत्तर प्रदेश के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर विधायक बने। विधानसभा चुनाव की जीत की हवा को परखते हुए राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। 2022 में आरएलडी व सपा गठबंधन के टिकट से उत्तर प्रदेश के जेवर विधानसभा से विधायक का चुनाव हार गए।

NEWS SOURCE : jagran

#Faridabad_News #Haryana_News #News #politics #Congress #BJP #politics_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #BSP #Samajwadi_Party #jannayak_Janata_party considered expert in changing political parties faridabadnews faridabadnews24 Haryana News: Avtar Bhadana joins Congress
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.