Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फैंस को भाया नया लुक, प्रियंका चोपड़ा ने बदला हेयरस्टाइल, छोटे बालों में छाईं देसी गर्ल

फैंस को भाया नया लुक, प्रियंका चोपड़ा ने बदला हेयरस्टाइल, छोटे बालों में छाईं देसी गर्ल

faridabadnews24By faridabadnews24May 21, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। दुनियाभर में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। इस बीच प्रियंका की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। अक्सर प्रियंका अपने नए-नए लुक्स से फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं और अब एक बार फिर उनका नया लुक सुर्खियों में है। दरअसल, अभिनेत्री हाल ही में Bvlgari Aeterna के एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां उनका बिलकुल नया अवतार देखने को मिला। अपने इस नए लुक के चलते अभिनेत्री सुर्खियों में छा गई हैं।

चर्चा में प्रियंका का नया हेयरस्टाइल

Bvlgari Aeterna के इवेंट में पहुंची प्रियंका ने हॉलीवुड अभिनेता ऐनी हैथवे, हांगकांग-ताइवान के अभिनेता और मॉडल शू क्यूई और चीनी-अमेरिकी अभिनेता लियू यिफेई के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान वह बेहद ब्लैक एंड व्हाइट खूबसूरत ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखाई दीं. लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा रही उनके नए हेयरस्टाइल की। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने अपना हेयरस्टाइल चेंज कर लिया है। जिसकी झलक Bvlgari Aeterna के इंवेंट में देखने को मिली।

शॉर्ट हेयर्स में छाईं प्रियंका

नए हेयरस्टाइल में प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस इवेंट के लिए प्रियंका ने एक स्ट्रक्चर्ड मोनोक्रोम ऑफ-शोल्डर ड्रेस चुनी थी, जिसमें वह हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन यह उनका नया हेयरस्टाइल था जिसने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने अपने लुक को Bvlgari के एक खूबसूरत सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस के साथ पूरा किया और इवेंट में पोज देते मुस्कुराते हुए देखा गया।

प्रियंका ने कैटरीना के साथ शेयर की थी फोटो

हाल ही में, प्रियंका ने कैटरीना कैफ के साथ अपने पुरानी यादों को साझा करने के लिए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। कुछ ही देर में प्रियंका और कैटरीना की ये तस्वीर वायरल हो गई। बता दें, प्रियंका चोपड़ा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रियंका ने फोटो शेयर की थी, जिसके साथ कैप्शन में लिखा- “वाह…पता नहीं इसे किसने लिया और यह तस्वीर कब ली गई लेकिन बेबी…कैटरीना कैफ”। फोटो में दोनों एक डांस सीक्वेंस के लिए तैयार दिख रहे हैं। उन्होंने चमकदार कपड़े पहने हुए हैं और कैमरे के सामने मुस्कुरा रही हैं।

फरहान अख्तर ने 2021 में किया था जी ले जरा का ऐलान

जी ली जरा की बात करें तो फरहान अख्तर ने 2021 में इस फिल्म का ऐलान किया था। लेकिन, कुछ वजहों से अब ये फिल्म अटकी हुई है। जैसे ही फिल्म का ऐलान हुआ, ये मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बन गई। हालांकि, तब से, फिल्म को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है। मगर प्रियंका, कैटरीना और आलिया के फैंस को उम्मीद है कि मेकर्स की ओर से जल्दी ही इसे लेकर कोई नया अपडेट दिया जा सकता है।

NEWS SOURCE : indiatv

#Manoranjan_News #Bollywood_News #Actor_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 desi girl became famous with short hair. Fans liked the new look faridabadnews faridabadnews24 Priyanka Chopra changed her hairstyle
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.