Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिना एक्सरसाइज ही फिट रहेगी बॉडी, ICMR ने महिलाओं के लिए बनाया गजब का डाइट चार्ट

बिना एक्सरसाइज ही फिट रहेगी बॉडी, ICMR ने महिलाओं के लिए बनाया गजब का डाइट चार्ट

faridabadnews24By faridabadnews24May 21, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ मोटापा और पोषण की कमी से संबंधित बीमारियां का जोखिम पुरुषों की तुलना में अधिक होता है. इसका कारण महिलाओं में हार्मोन, प्रेगनेंसी और मेनोपॉज होता है. हालांकि इसके साइड इफेक्ट्स को रेगुलर एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट से मैनेज किया जा सकता है, लेकिन व्यस्तता के कारण आमतौर पर महिलाएं एक्सरसाइज नहीं कर पाती हैं.

ऐसे में हाल ही में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने ऐसी महिलाओं के लिए एक डाइट चार्ट बनाया है जो व्यायाम नहीं करती हैं. यह डाइट चार्ट संतुलित पोषण सुनिश्चित करके और अस्वस्थ आहार विकल्पों से बचने में उनकी मदद करता है. इसमें यह भी बताया गया है कि एक महिला किस तरह से अपने लिए स्वस्थ भोजन के विकल्प चुन सकती हैं.

ICMR ने बताया ऐसा होना चाहिए डाइट प्लान 

फल और सब्जियां
खाने में प्रतिदिन पांच सर्विंग फल और सब्जियां शामिल होनी चाहिए.

साबुत अनाज
साबुत अनाज फाइबर, जटिल कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं.  ऐसे में खाने में जौ, ब्राउन राइस, ज्वार, बाजरा और ओट्स जैसे साबुत अनाज शामिल होना चाहिए.

दाल और दलहन
दाल और दलहन प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत हैं. ऐसे में सप्ताह में कम से कम तीन बार खाने में दाल या दलहन शामिल होना चाहिए.

दूध और डेयरी उत्पाद
दूध और डेयरी उत्पाद कैल्शियम और विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं, जो मजबूत हड्डियों के लिए आवश्यक हैं. ऐसे में कम वसा वाले दूध, दही और छाछ का नियमित सेवन करना जरूरी है.

वसा और तेल
स्वस्थ वसा शरीर के लिए आवश्यक हैं, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. ऐसे में कुकिंग के लिए असंतृप्त वसा जैसे मूंगफली का तेल, सरसों का तेल, कनोला तेल और जैतून के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए.

ICMR डाइट चार्ट

  • ब्रेकफास्ट (470 किलो कैलोरी)- भिगोया हुआ और उबला हुआ साबुत अनाज – 60 ग्राम उबली हुई लाल / काली फलियां, लोबिया, / चना – 30 ग्राम, हरी पत्तेदार सब्जियां – 50 ग्राम मेवे – 20 ग्राम
  • लंच (740 किलो कैलोरी)- अनाज- 80 ग्राम, दाल-20 ग्राम, सब्जियां-150 ग्राम, हरी पत्तेदार सब्जियां-50 ग्राम, मेवे- 10 ग्राम, दही-150 मिलीलीटर/ पनीर, फल-50 ग्राम
  • डिनर (415 किलो कैलोरी)- अनाज- 60 ग्राम, दाल-15 ग्राम, सब्जियां- 50 ग्राम, तेल-5 ग्राम, दही-100 मिली., फल- 50 ग्राम
  • शाम का नाश्ता (35 किलो कैलोरी)- दूध- 50 मि.ली.

इन बातों को ध्यान रखना भी जरूरी

सेहत को बेहतर बनाने के लिए दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, नमक और चीनी का सेवन सीमित करें, तला हुआ, डिब्बाबंद और पैकेज्ड भोजन से बचें, शराब का सेवन सीमित करें या पूरी तरह से बंद कर दें.

NEWS SOURCE : zeenews

#Health_News #Health #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 Body will remain fit without exercise faridabadnews faridabadnews24 ICMR has created an amazing diet chart for women.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026

40% युवक हुए शिकार, कोरोना के बाद अब इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन

May 25, 2026

मसल्स बनाता है मजबूत, यह एक्सरसाइज़ लोअर बॉडी फैट को करता है तेजी से कंट्रोल

May 20, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.