Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » टेंशन-थकान की होगी छुट्टी, मूड रहेगा हैप्पी-हैप्पी, जमकर खाएं पसंदीदा खाना, सेहत को मिलेगी विटामिन P की डोज !

टेंशन-थकान की होगी छुट्टी, मूड रहेगा हैप्पी-हैप्पी, जमकर खाएं पसंदीदा खाना, सेहत को मिलेगी विटामिन P की डोज !

faridabadnews24By faridabadnews24May 23, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Food Pleasure Benefits: कई लोग खाने-पीने के बहुत शौकीन होते हैं. उनके लिए स्वादिष्ट खाना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. लजीज खाना न सिर्फ दिल खुश करता है, बल्कि यह दिमाग को भी बूस्ट कर देता है. अगर आप खाने को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं है और सिर्फ पेट भरने के लिए खाना खाते हैं, तो सावधान होने की जरूरत है. हमें स्वस्थ रहने के लिए खाने से मिलने वाले खास ‘विटामिन P’ की जरूरत होती है. इस P का मतलब होता है- प्लेजर यानी आनंद. यह प्लेजर हमें स्वादिष्ट खाने-पीने से मिलता है. लोगों को खुश और स्वस्थ रहने के लिए अपना पसंदीदा खाने का जमकर लुत्फ उठाना चाहिए. इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं और स्ट्रेस, एंजायटी व थकान से राहत मिल सकती है.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक स्वाद और सेहत के बीच सीधा कनेक्शन होता है. इसके पीछे साइंस छिपी हुई है. स्वादिष्ट खाना खाने से लोगों को जो आनंद मिलता है, वह हमारे मुंह और दिमाग दोनों को बेहतर बना देता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि खाने से मिलने वाला आनंद हमारे ब्रेन में डोपामाइन हॉर्मोन रिलीज करता है. डोपामाइन को अक्सर ‘फील गुड हार्मोन’ के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह हमारे ब्रेन में रिलीज होने के बाद खुश महसूस करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है. इससे किसी भी काम पर फोकस करने की क्षमता भी बढ़ जाती है. इसलिए खाने का आनंद लेना बेहद जरूरी होता है. लोगों को पसंदीदा खाने का स्वाद जरूर लेना चाहिए. इससे स्वाद के साथ सेहत दुरुस्त हो सकती है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जब हम खाने का लुत्फ उठाते हैं और ब्रेन में डोपामाइन को स्टिम्युलेट करते हैं, तब यह आसानी से पच जाता है. इसके साथ शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर हो जाता है. जब हम आनंददायक खाना खाते हैं, तब हमारा नर्वस सिस्टम आराम और डाइजेशन के मोड में चला जाता है. इससे हमें खाने से ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं. आनंद के लिए भोजन करना स्वस्थ भोजन को भी बढ़ावा दे सकता है. कई लोगों की ऐसी धारणा है कि ‘स्वस्थ’ भोजन फीका होना चाहिए या इसका स्वाद अच्छा नहीं होना चाहिए, लेकिन यह सच नहीं है. जब हम वह भोजन खाते हैं जिसका हम आनंद लेते हैं, तो संतुष्टि बढ़ जाती है, जो वास्तव में डाइट क्वालिटी में सुधार कर सकती है. इससे ज्यादा खाने यानी ओवरईटिंग की संभावना कम हो सकती है.

NEWS SOURCE : news18

#Health_News #Health_News #Health #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #Healthy_Diet #Trending_news eat your favorite food faridabadnews faridabadnews24 mood will be happy There will be relief from tension and fatigue your health will get a dose of Vitamin P.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026

40% युवक हुए शिकार, कोरोना के बाद अब इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन

May 25, 2026

मसल्स बनाता है मजबूत, यह एक्सरसाइज़ लोअर बॉडी फैट को करता है तेजी से कंट्रोल

May 20, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.