Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Skin Care: ऐसे करें तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल, गर्मियों में चाहिए ग्लोइंग और पिंपल फ्री स्किन तो

Skin Care: ऐसे करें तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल, गर्मियों में चाहिए ग्लोइंग और पिंपल फ्री स्किन तो

faridabadnews24By faridabadnews24May 23, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Skin Care: धार्मिक और सेहत की नजर से तो तुलसी का महत्व है ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन केयर में इसका इस्तेमाल भी आपको शानदार फायदे दे सकता है। गर्मियों में आप भी पिंपल्स, सन-टैन या ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या से परेशान रहते होंगे। ऐसे में, आइए आज आपको बताते हैं इन तमाम दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के इस्तेमाल का तरीका।

रेडनेस और इरिटेशन से मिलेगी राहत

प्यूरिफाइंग गुणों से भरपूर तुलसी आपके स्किन पोर्स को डीप क्लीन करने का हुनर रखती है। इसके लिए आप थोड़े पानी में इसकी कुछ पत्तियां डालकर उसे उबाल लें और रोजाना फेस वॉश के बाद इसे टोनर के रूप में यूज करें। इससे न सिर्फ रेडनेस दूर होगी, बल्कि इरीटेशन से भी राहत मिलेगी।

मिलेगी पिंपल फ्री स्किन

पिंपल फ्री स्किन और वो भी गर्मियों में? जी हां, यह मुमकिन है और इसके लिए आपको तुलसी के पत्तों को पीसकर इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर लेना है। इससे कील-मुंहासों से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही गर्मियों में ऑयली स्किन से भी छुटकारा मिलेगा।

नहीं रहेंगे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को दूर करने के लिए तुलसी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद है। इसके लिए आपको इसे नीम के कुछ पत्तों और शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाना है और 10 मिनट बाद धो लेना है। बता दें, गर्मियों में कई लोगों को त्वचा पर एक्स्ट्रा ऑयल की समस्या होती है, ऐसे में तुलसी के पत्ते इसे दूर करने में काफी माहिर हैं।

दाग-धब्बों से छुटकारा

कील-मुहांसे तो फिर भी चले जाते हैं, लेकिन इनके बाद रह जाने वाले दाग-धब्बे अक्सर लोगों के लिए सिरदर्द बन जाते हैं। ऐसे में, अगर आप भी कई सारे प्रोडक्ट्स यूज करके थक चुके हैं, तो इस बार तुलसी का इस्तेमाल करके देख सकते हैं। इसके लिए आपको एक मिक्सर में तुलसी के पत्ते, संतरे के छिलके और गुलाब जल मिलाकर इसके पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा लेना है। बस धीरे-धीरे ये एक्ने मार्क्स कम होने लगेंगे।

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

NEWS SOURCE : jagran

#Health_News #Health #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 faridabadnews faridabadnews24 if you want glowing and pimple free skin in summers Skin Care: Use basil leaves like this
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026

40% युवक हुए शिकार, कोरोना के बाद अब इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन

May 25, 2026

मसल्स बनाता है मजबूत, यह एक्सरसाइज़ लोअर बॉडी फैट को करता है तेजी से कंट्रोल

May 20, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.