हरियाणा में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कल जहां एक दिन में सौ से ज्यादा मरीज सामने आए थे वहीं आज भी 76 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। प्रदेश में इस प्रकार से लगातार बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या कहीं ना कहीं चिंता का विषय है वहीं प्रदेश में अब तक कोरोना से 18 लोगों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश में 535 पॉजिटिव केस अभी भी एक्टिव है। हालांकि राहत की बात यहा है कि प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट अच्छी है।


