कोरोना को लेकर झज्जर जिले में पिछले दिनों जो कहर देखने को मिला था,वह अब धीरे-धीरे खत्म होने लगा है। हाल ही के समय की बात करे तो बेशक झज्जर जिले में कोरोना का आंकड़ा 93 तक पहुंच गया हो, लेकिन यह भी एक कड़वी सच्चाई ही है कि एक दो-रोज से जिले में इक्का-दुक्का केस ही सामने आ रहे है।
उधर बुधवार को आई एक रिर्पोट मेंजिला स्वास्थ्य विभाग ने चार विदेश से आए लोगों में कोरोना के संक्रमण होने की पुष्टि की है। बहादुरगढ़ में आस्ट्रेलिया, दुबई, चिल्ली व थाइलेंड समेत कई देशों से लौटे 17 लोगों में से 10 लोग आइसोलेशन पीरियड पूरा कर चुके थे, जबकि शेष बचे सात में से 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें गजराज होटल के आइसोलेशन सेंटर से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
बता दें कि विदेश से वापस आए हरियाणा वासियों के कारण संक्रमण न फैले, इसके लिए सरकार ने इन सभी का रिकार्ड अलग से रखने के निर्देश जारी कर रखे हैं। विदेश से लौटने वाले सभी नागरिकों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से सभी गजराज होटल में बनाए गए एकांतवास में रखा गया था। आस्ट्रेलिया, चिल्ली, दुबई व थाईलेंड आदि देशों से 5 मई के बाद अलग-2 समय पर झज्जर जिले के कुल 17 लोग बहादुरगढ़ लौटे थे। दस लोग अपना आइसोलेशन पीरियड पूरा कर घर लौट चुके हैं, जबकि शेष 7 में से 4 की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 2 थाईलैंड, एक चिल्ली और एक आस्ट्रेलिया से लौटा है।
पॉजिटिव मिले यात्रियों को पीजीआईएमएस रोहतक में बने विशेष कोरोना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। विदित है कि इससे पहले अमेरिका से हरियाणा लौटे 76 लोगों में से 21 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। उधर बहादुरगढ़ के ही सैक्टर 9 में रहने वाले एक पुलिस कर्मचारी का पिछले दिनों दिल्ली के अन्दर सैम्पल लिया गया था। उसकी रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसकी रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस कर्मी के परिजनों के सैम्पल लेकर उन्हें क्वारंटाईन किया है।
इन सभी मामलों की पुष्टि करते हुए जिला सिविल सर्जन डा.आरएस पूनिया ने कहा कि झज्जर जिले के लिए यह सुखद खबर है कि कोराना को लेकर पिछले दिनों जिले में जो स्थिति एक तरह से खराब हो गई थी,वह अब काफी नियन्त्रण में है। इक्का-दुक्का केस जरूर सामने आ रहे है। लेकिन यह वह लोग है जो दिल्ली, गुरूग्राम या फिर अन्य स्थानों पर नौकरी करते है।
फिलहाल झज्जर जिले में कोरोना का आंकड़ा 93 है,जिनमें से तीन केस ही अभी एक्टिव है। दिल्ली पुलिस के कोरोना संक्रमित जवान को बाढ़सा एम्स में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस जवान के परिजनों के सैंपल लेकर भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं। बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 को कंटेनमेंट घोषित किया जा चुका है। ऐसे में अब वहां लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। बात की जाए झज्जर जिले की तो 25 मोबाइल टीमें लगातार घर घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं।
इतना ही नहीं यह टीमें अब तक तीसरे चरण में एक लाख 97 हजार लोगों की सैंपलिंग कर चुकी है। बात की जाए पुलिस की सख्ती की तो अब तक पुलिस लॉक डाउन और धारा 144 का उल्लंघन करने वाले 11,000 से ज्यादा वाहन चालकों के चालान कर चुकी हैं। जिनसे 47 लाख से ज्यादा की राशि वसूल की जा चुकी है।
करीब 250 वाहनों को इंपाउंड किया जा चुका है और 450 से ज्यादा एफ आई आर दर्ज हुई है । जिनमें 600 से ज्यादा लोग गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। लोक डाउन 4 के दौरान लोगों को कुछ रियायतें भी दी गई हैं। लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से कोना से बचाव के लिए अपने घरों में रहने की अपील कर रहा है।