Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जरा रुकिए और इन साइड इफेक्ट्स के बारे में जान लीजिए, बनवाना चाहते हैं टैटू तो

जरा रुकिए और इन साइड इफेक्ट्स के बारे में जान लीजिए, बनवाना चाहते हैं टैटू तो

faridabadnews24By faridabadnews24June 16, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बॉडी पर टैटू बनवाना फैशन ट्रेंड बनता जा रहा है। यंगस्टर्स अक्सर कूल लगने के लिए अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टैटू बनवाते हैं। लेकिन कहीं ये फैशन ट्रेंड आपकी सेहत पर भारी न पड़ जाए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक टैटू बनवाने की वजह से कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

सेहत और स्किन के लिए नुकसानदायक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टैटू इंक में कार्सिनोजेनिक केमिकल्स हो सकते हैं जो आपकी हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकते हैं। टैटू बनवाते समय यूज होने वाली सूई, मेटल और इंक आपके इम्यून सिस्टम पर भी असर डाल सकती हैं। इसके अलावा टैटू इंक में पाए जाने वाले एल्यूमिनियम और कोबाल्ट आपकी स्किन हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बढ़ सकता है हेपेटाइटिस बी का खतरा
टैटू बनवाने के कारण हेपेटाइटिस बी का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है। अगर आपने टैटू बनवाने का फैसला कर ही लिया है तो आपको हेपेटाइटिस बी का टीका जरूर लगवाना चाहिए। ध्यान रखें कि आपकी एक छोटी सी चूक आपकी लाइफ पर भारी पड़ सकती है।

डैमेज हो सकती हैं मसल्स
टैटू की वजह से आपकी मसल्स भी डैमेज हो सकती हैं। कभी-कभी टैटू बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सुई बॉडी की गहराई में चुभ सकती है जिसकी वजह से आपकी मसल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। आपको फैशन को कभी भी अपनी सेहत के ऊपर नहीं रखना चाहिए।

गौर करने वाली बातें
अगर आप टैटू बनवाने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपको तिल वाली जगह पर टैटू नहीं बनवाना चाहिए। कम पैसों के चक्कर में किसी भी जगह पर टैटू बनवाने की गलती न करें। टैटू बनवाने के लिए स्पेशलिस्ट को ही चूज करें। अगर आप टैटू स्पेशलिस्ट से टैटू बनवाते हैं तो वो टैटू मशीन और इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजों की साफ-सफाई का ध्यान रखेगा।

NEWS SOURCE : indiatv

#Health_News #Health #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 faridabadnews faridabadnews24 if you want to get a tattoo Wait a minute and know about these side effects
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.