Faridabad News: पीओ स्टाफ सेक्टर 17 ने गांजा तस्करी के मुकदमे में 5 साल से फरार चल रहे आरोपी पीओ को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए पीओ स्टाफ अपराध शाखा 17 की टीम ने 5 साल पुराने एनडीपीएस के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी पीओ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विजय उर्फ बिरजू है जो उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला है। अक्टूबर 2017 में सराय थाने में एनडीपीएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया था। बाद में आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ गया। इसके बाद आरोपी तारीख पर अदालत से गैर हाजिर रहने लगा। आरोपी को अक्टूबर 2019 में माननीय अदालत द्वारा पीओ घोषित किया गया था जिसकी धरपकड़ का प्रयास लगातार जारी था परंतु आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। अब क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना के आधार पर मामले में आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी को गौतम बुध नगर में सेक्टर 128 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

You might also like