Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नतीजा देखकर उड़े होश, सदमे में पिता!, बेटा पैदा होने के 10 साल बाद कपल ने करवाया DNA टेस्ट

नतीजा देखकर उड़े होश, सदमे में पिता!, बेटा पैदा होने के 10 साल बाद कपल ने करवाया DNA टेस्ट

faridabadnews24By faridabadnews24July 9, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

किसी भी पति-पत्नी के लिए वो दिन बेहद खुशी का होता है जब वो माता-पिता बनते हैं. अपने बच्चों को पहली बार गोद में उठाने का सुख, उनके बड़े होते हुए देखने का सुख सबसे खास होता है. अमेरिका का एक कपल भी जब माता-पिता बना तो वो बहुत खुश था. उन्हें बेटा हुआ था. जब बेटा 10 साल का हो गया, तो एक दिन पति-पत्नी ने मजाक-मजाक में ही अपने 4 लोगों के परिवार का डीएनए टेस्ट (DNA test reveal shocking result) करवाया. पर नतीजा जो निकला, वो देखकर सबके होश उड़ गए और पिता सदमे में चला गया!

यूनीलैड वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार ये मामला अमेरिका के ऊटाह में सॉल्ट लेक (Salt Lake Utah, USA) का है. वैनर और डोना जॉन्सन का पहले से एक बेटा था. वो फिर से माता-पिता बनना चाहते थे. 2007 में आईवीएफ ट्रीटमेंट के जरिए उन्होंने बच्चा पैदा करने का प्लान बनाया. दोनों को बेटा हुआ और वो बेहद खुश थे. समय बीतने लगा. 10 साल बाद यूं ही किसी दिन कपल को मजाक-मजाक में लगा कि परिवार को DNA टेस्ट करवाना चाहिए. उन्होंने ’23andMe’ नाम के एक डीएनए टेस्ट को करने का मन बनाया.

कपल को पता चला चौंकाने वाला सच
रिजल्ट चौंकाने वाला था क्योंकि नतीजों में छोटा बेटा और बड़ा बेटा सौते भाई साबित हुए. दोनों की मां डोना ही थी, पर छोटे बेटे के पिता वैनर नहीं थे. ये देखकर वो हैरान हो गए. उन्होंने एक और डीएनए टेस्ट करवाया जिसमें वही नतीजा निकला. जब जाकर उन्हें पता चला कि आईवीएफ में ही गलती हुई होगी. हुआ यूं कि किसी दूसरे व्यक्ति का स्पर्म आईवीएफ में इस्तेमाल कर लिया गया, जिससे डोना प्रेग्नेंट हुईं. पति-पत्नी दोनों ही इस बात से बहुत दुखी थे. उन्होंने अपने बेटे को भी इसके बारे में बताया तो उसे समझने में कुछ वक्त लगा, पर उसने समझदारी दिखाते हुए बातों को समझ लिया.

अस्पताल पर कर दिया केस
कपल अपने बेटे के असली पिता को खोजने में लग गए और काफी रिसर्च और टेस्ट्स करवाने के बाद उन्हें पता चला कि उस आदमी का नाम डेविन है. डेविन से पता चला कि वो और उसकी पत्नी ने भी आईवीएफ करवाया है. दोनों कपल एक ही दिन उस क्लिनिक में थे, जहां से उन्होंने आईवीएफ करवाया और उसी वक्त ये गड़बड़ी हुई. धीरे-धीरे दोनों परिवारों में दोस्ती हो गई. उन्होंने तय किया कि वो इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ऊटाह सेंटर फॉर रीप्रोडक्टिव मेडिसिन पर केस कर दिया और 2022 में कोर्ट से बाहर सेटलमेंट कर लिया.

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 The father was shocked to see the result! The couple got the DNA test done 10 years after the birth of their son
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026

40% युवक हुए शिकार, कोरोना के बाद अब इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन

May 25, 2026

मसल्स बनाता है मजबूत, यह एक्सरसाइज़ लोअर बॉडी फैट को करता है तेजी से कंट्रोल

May 20, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.