Bhavishya Purana: धन लाभ की ओर करते हैं इशारा, भाग्यशाली लोगों को दिखाई देते हैं ऐसे सपने
Bhavishya Purana: They point towards monetary gains, lucky people see such dreams

माना जाता है कि व्यक्ति के कुछ सपने व्यक्ति को भविष्य के बारे में शुभ संकेत देते हैं, तो कुछ अशुभ संकेत भी दे सकते हैं। हर व्यक्ति को किसी न किसी तरह का सपना जरूर आता है। हर सपने का अपना एक अर्थ माना गया है। इसी प्रकार भविष्य पुराण में भी कुछ सपनों के बारे में बताया गया है, जो आने वाले समय में कुछ अच्छा होने की तरह इशारा करते हैं।
हो सकता है धन लाभ
हिंदू धर्म में सूर्य की भी अन्य देवी-देवता की तरह पूजा की जाती है। ऐसे में भविष्य पुराण में यह वर्णन मिलता है कि अगर किसी व्यक्ति को सपने में सूर्य देव का दर्शन होते हैं, तो यह काफी ज्यादा शुभ सपना माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही धन लाभ हो सकता है।
यह सपना भी है शुभ
भविष्य पुराण में यह भी बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को सोने के गहने पहनते हुए देखता है, तो इससे भी भविष्य के बारे में शुभ संकेत मिलने लगते हैं। इस सपने का अर्थ है कि भविष्य में आपकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है या आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।
जीवन में आती है सुख-समृद्धि
असलियत में बाल टूटने देखकर कोई भी व्यक्ति दुखी हो सकता है, लेकिन भविष्य पुराण के अनुसार, सपने में बाल टूटते हुए देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन की समस्याओं का जल्द ही अंत होने वाला है। इसके साथ ही भविष्य पुराण के अनुसार, गाय का दूध निकालने का सपना देखना भी एक अच्छा संकेत माना गया है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।