Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Success Story: हर महीने कमा रहा करोड़ों रुपये, सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छोड़ शुरु किया ये बिजनेस

Success Story: हर महीने कमा रहा करोड़ों रुपये, सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छोड़ शुरु किया ये बिजनेस

faridabadnews24By faridabadnews24July 26, 2024No Comments3 Mins Read
Success Story: Earning crores of rupees every month, left the job of a security guard and started this business
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Success Story: कड़ी मेहनत करने वाला व्यक्ति एक न एक दिन सफलता हासिल जरुर करता है। आज हम आपको ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी बेंगलुरु  में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। अपनी मेहनत और लगन से आज करोड़ों का मालिक है। आइए जानते हैं दिगंता दास  सफलता की कहानी।

गरीब परिवार में हुआ जन्‍म 
दिगंता दास का जन्म असम के एक गरीब परिवार में हुआ था। वह असम के बिस्वनाथ जिले के दक्षिण बोरघुली से हैं। तीन भाई-बहनों में दिगंता सबसे छोटे और इकलौते बेटे हैं। उनकी मां सुमिला दास गृहिणी हैं, जबकि पिता नरेन दास किसान थे। दिगंता ने गोपालपुर नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की, जहां उन्होंने 2001 में मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था और अपने परिवार की मदद करने लगे थे।

बेंगलुरु में की सिक्‍योरिटी गार्ड की नौकरी
अपने गृहनगर में नौकरी के कम अवसर होने के कारण दिगंता दास 2011 में नौकरी की तलाश में बेंगलुरु चले गए। उन्होंने एक साल तक होटल में सुरक्षा गार्ड और रूम सर्विस बॉय के रूप में काम किया। 2012 में वह बेंगलुरु के होसकोटे में iD Fresh Food से जुड़ गए। इडली-डोसा बैटर बेचने से शुरुआत करने वाली iD Fresh Food आज इंस्टेंट फूड सेगमेंट में एक बड़ा ब्रांड है जो पराठा, चपाती, चटनी, दही, ब्रेड और अन्य चीजें बेचती है।

काम सीखने का म‍िला मौका 
दिगंता आईडी फ्रेश फूड में मैनुअल वर्कर के रूप में कार्यरत थे। उनके काम में वैन से सामान उतारना, झाड़ू लगाना और बर्तन धोना शामिल था। जब कुछ कर्मचारी एक महीने की छुट्टी पर चले गए तो मैन्‍यूफैक्‍चरिंग यूनिट के अंदर दिगंता दास के लिए जगह खाली हो गई। उन्हें पैकेजिंग करने के लिए कहा गया। बाद में उन्हें आटा ‘मिक्स’ करने की ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने तीन महीने तक मिक्सिंग का काम किया। फिर उन्हें मल्टी-लेयर पराठा रोल करने के लिए प्रमोट किया गया। वह अपने काम के प्रति ईमानदार थे। जिस काम के लिए उन्‍हें रखा गया था, वह सब पूरा कर देते थे। उनकी ईमानदारी ने सीनियर्स का ध्यान खींचा। वहां काम करते हुए उन्‍हें पराठा बनाने में दिलचस्पी पैदा हुई। उन्‍होंने पूरी प्रक्रिया को शुरू से समझ लिया।

2017 में शुरू किया अपना बिजनेस 
बेंगलुरु में ही काम करते हुए दिगंता को मालाबार पराठा बहुत पसंद आया। उन्हें लगा कि असम के लोगों को भी यह पसंद आएगा। दिगंता ने वापस असम आकर अपने दोस्‍त के साथ मिलकर 2017 में ‘डेली फ्रेश फूड’ नाम से पैक्ड पराठा का बिजनेस शुरू किया। असम के लोगों को द‍िगंता के मुलायम और कुरकुरे पराठे बहुत पसंद आए। देखते ही देखते उनकी हर महीने 50 लाख रुपये की कमाई होने लगी। द‍िगंता अब अपने बिजनेस को और बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए वह नए-नए प्रोडक्ट्स भी लाना चाहते हैं।

NEWS SOURCE Credit : chopaltv.com

faridabadnews faridabadnews24 left the job of a security guard and started this business Success Story Success Story: Earning crores of rupees every month
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.