Noida Metro jobs 2026: नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने साल 2026 में अधिकारी स्तर के कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती तीन तरीकों से की जा रही है-डिप्यूटेशन, इमीडिएट एब्जॉर्प्शन और डायरेक्ट रिक्रूटमेंट. सबसे खास बात यह है कि 50 साल से ज्यादा उम्र के उम्मीदवार भी कुछ पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर आप सरकारी नौकरी में हैं और नई जगह पर जाना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा अवसर हो सकता है. आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है.
NMRC Vacancy 2026: किन-किन पदों पर निकली हैं वैकेंसी?
इस भर्ती के तहत कुल 9 पद भरे जाएंगे. इन पदों की सूची इस प्रकार है:
- डिप्टी जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट-फाइनेंस)-1 पद
- डिप्टी जनरल मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी)-1 पद
- डिप्टी जनरल मैनेजर (ऑपरेशंस)- 1 पद
- डिप्टी जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट)- 1 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (प्रोजेक्ट डिजाइन)- 1 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)-1 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (आईटी)-1 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (प्रॉपर्टी बिजनेस)- 1 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (ह्यूमन रिसोर्स)-1 पद
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की क्या शर्तें हैं?
हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है.
डिप्टी जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट-फाइनेंस) के लिए उम्मीदवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट (ICAI) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (ICMAI) होना चाहिए. फाइनेंस, अकाउंट्स, टैक्सेशन या संबंधित क्षेत्र में कम से कम 8 साल का अनुभव जरूरी है. इसमें से कम से कम 3 साल का अनुभव मेट्रो, रेलवे, रेलवे पीएसयू या पीआरटीएस में होना चाहिए. सिर्फ सरकारी क्षेत्र का अनुभव ही मान्य होगा.
डिप्टी जनरल मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी)के लिए ICSI का एसोसिएट या फेलो सदस्य होना चाहिए और कम से कम 8 साल का अनुभव जरूरी है.
बाकी असिस्टेंट मैनेजर पदोंके लिए संबंधित डिग्री और अनुभव के अनुसार योग्यता होनी चाहिए. पूरी डिटेल आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है.
उम्र सीमा क्या रखी गई है?
- डिप्यूटेशन के आधार पर अधिकतम उम्र 56 साल तक रखी गई है.
- डायरेक्ट रिक्रूटमेंट या एब्जॉर्प्शन के लिए अधिकतम उम्र 45 साल तक है.
सैलरी कितनी मिलेगी?
- डिप्टी जनरल मैनेजर पद पर सैलरी ₹70,000 से ₹2,00,000 प्रति माह तक होगी.
- असिस्टेंट मैनेजर पद पर सैलरी ₹50,000 से ₹1,60,000 प्रति माह तक होगी.
वर्तमान में केंद्र या राज्य सरकार, पीएसयू, रेलवे या मेट्रो संगठनों में काम कर रहे उम्मीदवारों को IDA या CDA पे स्केल की शर्तें पूरी करनी होंगी.
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
सबसे पहले उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और काम के अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. अंतिम चयन के लिए लिखित परीक्षा और या पर्सनल इंटरव्यू हो सकता है.
आवेदन कैसे और कहां करें?
आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन करना होगा. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
1. NMRC की आधिकारिक वेबसाइट www.nmrcnoida.com पर जाएं.
2. Careers सेक्शन में जाएं.
3. Advertisement No. NMRC/HR/Rectt/02/2026 ढूंढें और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
4. फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और प्रोफेशनल जानकारी सही-सही भरें.
5. जरूरी दस्तावेज संलग्न करें.आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अनुभव पत्र और सैलरी स्लिप आदि.
6. फॉर्म पर हस्ताक्षर करें और सभी दस्तावेजों के साथ भेज दें.
पता: जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट & एचआर), नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड,ब्लॉक III, तीसरी मंजिल, गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 29 नोएडा 201301.
आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है. इसलिए समय रहते फॉर्म भरकर भेज दें.यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जो मेट्रो या रेलवे क्षेत्र में अनुभव रखते हैं और नई चुनौती की तलाश में हैं. 50 साल से ऊपर के उम्मीदवार भी डिप्यूटेशन के तहत आवेदन कर सकते हैं. अगर आप योग्य हैं तो इस मौके को हाथ से न जाने दें. पूरी डिटेल आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें और समय पर आवेदन करें.

NEWS SOURCE Credit :news18