Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

faridabadnews24By faridabadnews24July 27, 2024Updated:July 27, 2024No Comments2 Mins Read

Punjabi society should get its due share in politics: Bharat Ashok Arora

Faridabad News : पंजाबी समाज के राजनीति में योगदान और उचित महत्व ना दिये जाने से नाराज़ चल रहे पंजाबी समाज के दिग्गज करनाल के जिमख़ाना क्लब में एकत्रित हुए और 18 अगस्त को करनाल में पंजाबी सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा इसके चेयरमैन होंगे। जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा, पूर्व गृह मंत्री सुभाष बतरा, परीक्षित मदान विधायक, दिव्यांशु बुद्धिराजा, राष्ट्रीय पंजाबी सभा के अध्यक्ष अशोक मेहता एवं फ़रीदाबाद के युवा नेता भारत अरोड़ा इसमें मौजूद रहे। भारत अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की 18 अगस्त को पंजाबी सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान जी शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि पंजाबी वर्ग पिछले कुछ समय से अपने आपको राजनीतिक क्षेत्र में पिछड़ा हुआ महसूस कर रहा है। पंजाबी समाज चाहता है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पंजाबी वर्ग को अहमियत दी जाये और उनको उनके अनुपात के हिसाब से टिकटों में भागीदारी दी जाये। पिछले कुछ वर्षों में राजनीति में पंजाबी समुदाय की अनदेखी हुई है, जिसको लेकर पंजाबी समाज में आक्रोश है। हरियाणा प्रदेश के विकास, निर्माण, उधोग से लेकर व्यवसाय सही हर क्षेत्र में पंजाबी वर्ग की अहम भूमिका रही है। इसके बावजूद आज पंजाबी समाज की अनदेखी की जा रही है। पंजाबी समाज ने हरियाणा की राजनीति को कई दिग्गज नेता दिये हैं

लेकिन आज पंजाबियो को राजनीति में उनका हक़ नहीं दिया जा रही है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनावों में टिकटों के वितरण में पंजाबियों को उनके अधिकार के अनुरूप टिकटें देने और युवा चेहरों को मैदान में उतारने पर ज़ोर दिया जाएगा। कांग्रेस नेता भारत अरोड़ा ने पंजाबी समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वो अधिक से अधिक राजनीति में भागीदारी ले और समाज का नेतृत्व करें। आज ज़रूरत है आगे बढ़कर पंजाबी समुदाय के युवा एवं महिलाओं को प्रदेश की राजनीति में अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाने की। आप अपने समाज एवं क्षेत्र का विकास तभी करा पायेंगे, जब आप राजनीतिक रूप से मज़बूत होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाली 18 तारीख़ को करनाल में होने वाला पंजाबी सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और पंजाबी समाज की दिशा और दशा तय करने का काम करेगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पंजाबी समाज के युवाओं एवं महिलाओं से इस सम्मेलन में पहुँचने का आह्वान किया।

faridabadnews faridabadnews24 Former Chief Minister Bhupinder Singh Hooda Punjabi society should get its due share in politics: Bharat Ashok Arora Senior Congress leader Ashok Arora
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.