
फरीदाबाद: ब्राह्मण समाज फरीदाबाद द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर झंडारोहण समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष पं विनोद कुमार भारद्वाज जी ने झंडारोहण किया। महासचिव पं अवधेश कुमार ओझा ने अपने विचार व्यक्त किये।स्कूल के छात्र छात्राएं भी उपस्थित होकर राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट किया और झंडारोहण के उपरांत सभी ने राष्ट्र गान गाया ।उपस्थित गणमान्य लोगों में संस्था के पदाधिकारी और स्कूल के शिक्षक थे। विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य लोगों में कोषाध्यक्ष पं सुभाष चन्द सोनक, उपाध्यक्ष पं श्रीनिवास शर्मा, उपाध्यक्ष पं सुरेश चंद्र पाठक, संगठन सचिव पं रामनिवास कौशिक, सचिव पं बृजभूषण शर्मा, सचिव पं राजेश भारद्वाज, योगाचार्य पं पवन शर्मा, समाजसेवी पं देशराज शर्मा, समाजसेवी पं अभिषेक गोस्वामी, समाजसेवी अमृत लाल, पं हर्ष शर्मा, विवेक जी,शिक्षिका सुनिता शर्मा, माया शर्मा, सीमा, खुशी, रोशनी झा, नेहा शर्मा , लक्ष्मी, प्रिती, ओमवती आदि रहे। जय हिन्द जय भारत।वंदेमातरम।
