Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad Murder: बहन से राखी बंधवाने आया था शख्स, दिनदहाड़े घर में घुस कर गोली मारकर युवक की हत्या

Faridabad Murder: बहन से राखी बंधवाने आया था शख्स, दिनदहाड़े घर में घुस कर गोली मारकर युवक की हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24August 20, 2024No Comments3 Mins Read
Faridabad Murder: A man had come to tie Rakhi to his sister, he was shot dead inside the house in broad daylight
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: जब बहन भाईयों की कलाई पर राखी बांध कर रक्षा बंधन का त्योहार मना रही थी, तभी आदर्श नगर में एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाले आरोपितों का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। आदर्श नगर के रहने वाले करण सिंह गौतम ने बताया कि वह पीछे से गांव छटीकरा जिला मथुरा उत्तर प्रदेश के पास गांव निजामपुर के रहने वाले हैं। वे 1997 ये यहां पर रहते हैं। वे आरएमपी डॉक्टर हैं। उनके तीन बच्चे थे। इनमें सबसे बड़ा बेटा अजय दिल्ली में जॉब करता है। उससे छोटी बेटी रेनू ने लैब टेक्नीशियन का कोर्स किया और फरीदाबाद एक निजी लैब में काम करती है।

आर्किटेक्ट में द्वितीय वर्ष का छात्र था

सबसे छोटा 19 वर्षीय बेटा अरुण गांव सांपला रोहतक के पास दीनबंधु कॉलेज में आर्किटेक्ट की द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह सांपला में ही पीजी में किराये पर रहता था। वह रक्षाबंधन पर अपनी बहन रेनू से राखी बंधवाने के लिए रविवार की शाम को आया था। सोमवार को दिन में दोपहर 12 बजे वह उनकी पत्नी बिमलेश के साथ किसी काम से बाजार गए हुए थे। तभी बाइक पर दो युवक आए। एक युवक बाइक लेकर घर के बाहर स्टार्ट करके खड़ा हुआ था। दूसरा युवक घर के अंदर आया।

पहले तो वह उसे बुलाकर बाहर ले जाना चाहता था, लेकिन अरुण ने घर में बैठ कर बात करने के लिए कहा। इस दौरान वे बात कर रहे थे। तभी उस युवक ने कट्टा निकाल कर उसकी छाती में गोली मार दी। गोली लगने के बाद अरुण भाग कर घर के अंदर गया और बेड पर लेट गया। उसने बताया कि उसे गोली मार दी है। आरोपित बाहर निकल कर स्टार्ट बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। स्वजन अरुण को गंभीर अवस्था में मोहना मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोली मारने वाले युवक को पहली बार देखा

मृतक के बड़े भाई अजय का कहना है कि जो युवक उनके घर आया था, वह उन्होंने पहली बार ही देखा था। वह पहले कभी भी उनके घर नहीं आया। वह अरुण से कह रहा था वे दोनों आपस में सिर्फ बात करेंगे। चल बाहर चलते हैं। अरुण इस बात पर अड़ा हुआ था कि जो बात करनी है उसके भाई और बहन के सामने कर ले। हमलावर युवक ने कहा कि यदि वह उसे मारना चाहता तो घर नहीं आता, चौक पर बैठ कर बाहर निकलने का इंतजार कर सकता था। जब अरुण बाहर जाने के लिए तैयार नहीं हुआ तो उसने उसे गोली मार दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची

गोली मारकर युवक की हत्या करने की सूचना मिलने के बाद थाना आदर्श नगर प्रभारी अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान बल्लभगढ़ के एसीपी विनोद कुमार, क्राइम ब्रांच की टीम, फोरेंसिक लैब की टीम घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैज खंगाली। हत्या के आरोपित दो युवक बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने पिता करण सिंह गौतम की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम भी उनके साथ जांच में जुटी हुई हैं। – अमित कुमार, थाना प्रभारी

NEWS SOURCE Credit : jagran.com

Faridabad Murder: Faridabad Murder: A man had come to tie Rakhi to his sister faridabadnews faridabadnews24 he was shot dead inside the house in broad daylight
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.