Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार दे रही लोन, ऐसे करें आवेदन, हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी

सरकार दे रही लोन, ऐसे करें आवेदन, हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी

faridabadnews24By faridabadnews24September 14, 2024No Comments4 Mins Read
Government is giving loan, apply like this, good news for women of Haryana
IMAGES SOURCE : GOOGLE

महिलाओं के हित में हरियाणा सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में सरकार ने हरियाणा समृद्धि योजना अनुसूचित जाति की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत सरकार महिलाओं को 60 हजार तक का लोन दे रही है। इस लोन में महिलाओं को बहुत कम ब्याज देना होगा। इस योजना के जरिए महिलाएं अपना सपना पूरा कर सकेंगी। राज्य मे ऐसी बहुत सी महिलाएं है जो अपने खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती है लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह अपना खुद का व्यवसाय शुरू में असमर्थ है, इस समस्या को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की ऐसी महिलाओं को लोन प्रदान करना है जो अपने खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती है लेकिन अपनी स्थित खराब होने के कारण नहीं कर पा रही है इस योजना में मिलने वाले लोन का उपयोग वह अपने व्यवसाय के लिए कर सकती है।

Haryana Mahila Samridhi Yojana के लिए लाभार्थी 
SC वर्ग की पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती है, इस योजना के तहत लोन निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए किए जा सकते है।

1. ब्यूटी पार्लर

2. बुटीक

3. चूड़ी की दुकान

4. कोस्मेटिक की दुकान

5. चाय की दुकान

6. सिलाई की दुकान

7. कपड़े की दुकान

अन्य व्यवसाय जो महिला के बजट में हो और वह उसे करना चाहती हो।

Haryana Mahila Samridhi Yojana के लाभ 

1. इस योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति की महिलाओ को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

2. इस योजना का लाभ केवल अनुसूचित जाति (SC) की महिलाएं ही ले सकती है।

3. राज्य सरकार महिलाओ को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 60 हज़ार रुपए का लोन 5% वार्षिक दर पर मुहैया कराया जाएगा।

4. राज्य की SC वर्ग की महिलाएं जो राज्य मे आर्थिक तंगी से जूझ रही है, या ऐसी महिलाएं जो बेरोजगार है उनके पास कोई आय का साधन नही है वह इस योजना मे आवेदन करने अपने खुद को आत्मनिर्भर बना सकती है इसलिए इस योजना को शुरू किया गया है।

इसे भी पढ़ें-विधानसभा चुनाव के मध्य नजर पुलिस आयुक्त कार्यालय में नियुक्त पुलिसकर्मियों को चुनाव से संबंधित कानून/नियमों के बारे में दिया गया प्रशिक्षण

Haryana Mahila Samridhi Yojana के लिए दस्तावेज़ (पात्रता)

1. आवेदक महिला हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।

2. महिला अनुसूचित जाति से संबंध रखती हो।

3. आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

4. महिला के परिवार की आय 3 लाख रुपए से ज्यादा नही होनी चाहिए।

5. आधार कार्ड

6. पहचान पत्र

7. निवास प्रमाण पत्र

8. बैंक अकाउंट पासबूक

9. पासपोर्ट साइज़ फोटो

10. मोबाइल नंबर

इसे भी पढ़ें-Railway Recruitment : कोई आवेदन फीस नहीं, 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में निकली बंपर भर्ती

Haryana Mahila Samridhi Yojana मे आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज़ पर New User? Register Here का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपके सामने हरियाणा महिला समृद्धि योजना ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म आ जाएगा।

4. इसके बाद आपको फॉर्म मे पूछी गई जानकारी भरनी होगी और सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है, फिर आपको ‘लॉगिन आईडी’ और ‘पासवर्ड’ का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

5. इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी, जिसमे आपको ‘सभी सेवाएं देखें’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।

6. इसके बाद आपको अगली विंडो के सर्च बॉक्स मे ‘Mahila Samridhi’ टाइप करना होगा।

7. इसके बाद, HDFDC विभाग चुनेगा ‘महिला रोजगार के लिए आवेदन’ की सेवा का नाम।

8. फिर आपको महिला समृद्धि योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र दिखाई देगा, जिसे आपको ध्यानपूर्वक भरना है।

9. अंत मे आपको अपने सभी दस्तावेजो को अपलोड करने आवेदन फॉर्म को ‘सबमिट’ कर देना है।

इस प्रकार पात्र महिलाएं इस योजना मे आवेदन कर सकती है।

NEWS SOURCE Credit : chopaltv

apply like this faridabadnews faridabadnews24 good news for women of Haryana Government is giving loan Haryana Mahila Samridhi Yojana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.