Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा – एनआईटी की प्यास बुझाएंगे, सीवर से निजात दिलाएंगे

कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा – एनआईटी की प्यास बुझाएंगे, सीवर से निजात दिलाएंगे

faridabadnews24By faridabadnews24September 15, 2024No Comments2 Mins Read

Congress candidate's declaration - will quench the thirst of NIT, will provide relief from sewer

फरीदाबाद: भाजपा सरकार यदि 200 करोड़ का घोटाला न करती तो एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में सीवर जाम की समस्या नहीं होती। भाजपा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में फरीदाबाद का भट्टा बैठा दिया। तथा एनआईटी विधानसभा के साथ भेद-भाव किया। जो किसी से छिपा नहीं है। ये कहना है एनआईटी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का वह नंगला एन्क्लेव होली फेथ स्कूल वाली गली में सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनआईटी के विकास कार्यों की फाइल भाजपा दबा कर बैठ जाती थी। जिससे आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसीलिए भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार बैठी है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद एनआईटी में पेयजल व सीवरेज दुरुस्त करने पर विशेष फोकस रहेगा।

कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि देश और प्रदेश सहित फरीदाबाद नगर निगम में भाजपा को पूर्ण बहुमत था। फिर भी कोई बड़ा प्रोजेक्ट तो लाना दूर, भाजपा सीवरेज की सफाई तक नहीं करावा पाई क्यों की एनआईटी विधानसभा में मज़दूर और प्रवासी बसता है। इसलिए इनके साथ भेद-भाव किया गया। इस क्षेत्र में विकास कार्य हुड्डा सरकार के कार्यकाल में बाबा (पंडित शिव चरणलाल शर्मा) ने कराए थे। जबकि भाजपा लोगों के काम में अड़ंगा लगाती रही।

लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार करने में लगी रही। विकास पर एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया। जिसके कारण सीवरेज सिस्टम की हालत खराब होती चली गई। नतीजतन आज जनता परेशान है। श्री शर्मा ने स्पष्ट कहा कि हमारे क्षेत्र में विकास कार्य अब फिर से कांग्रेस सरकार में ही होंगे। प्रदेश में हुड्डा सरकार बन रही है। इस बार प्याली चौक पर मैट्रो स्टेशन बनवाने, बाजरी गांव में 25 एकड़ में नहर का पानी लाएंगे और एनआईटी की प्यास बुझाएंगे। आज एनआईटी की हालत ऐसी है कि पीने का पानी आता नहीं और सीवरेज का पानी जाता नहीं। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एंव निवर्तमान पार्षद महेंद्र सरपंच, जीतपाल शर्मा, शशी डाक्टर, सचिन शर्मा , रोहित शर्मा, योगेश शर्मा, राहुल चौधरी, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Congress candidate's declaration - will quench the thirst of NIT faridabadnews faridabadnews24 will provide relief from sewer
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.