
UP Aaganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो युवा सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों और सहायिकाओं की भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ये भर्ती के जिलों में निकले है। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख भी जिले के हिसाब से तय की गई है।
जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती के लिए जरिए कुल 23,753 पदों को भरा जाएगा। वहीं इस भर्ती में महिला उम्मीदवार को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। वहीं आवेदन की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए।
नोटिफिकेशन की मानें, तो वाराणसी, झांसी, हमीरपुर, अमेठी,कन्नौज, महोबा और संत कबीर नगर जिले में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही अन्य जिलों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रदेश के कुल 31 जिलों में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों और सहायिकाओं की भर्तियां होगी। जो उम्मीदवार इस भर्ती में चुने जाएंगे। उन्हें हर माह 8000 रुपए मिलेंगे। उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के ही मेरिट लिस्ट के माध्यम से होगा। मेरिट में आने वाली महिला उम्मीदवारों का डाक्टूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा और इसके बाद उन्हें नौकरी मिल जाएगी।
NEWS SOURCE Credit : chopaltv
