राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (महाराष्ट्र) की प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी जी व ज्योति द्विवेदी जी ने निर्मल नगरी के समीप गली व मोहल्लों में महिलाओं को कोरोना के साथ जीवन जीने के तरीके व घर घुती उद्योग लगाने के लिये प्रोत्साहित किया। मीडिया प्रभारी ज्योति द्विवेदी जी ने महिलाओं को दिया की बाती, अगरबत्ती, पापड़, मास्क आदि अनेक घरेलू चीजे जो हम घर के काम सम्भालने के साथ कर सकते हैं उसकी जानकारी उपलब्ध करायी। महिलाओं का आर्थिक रुप से सशक्त होना आज की परिस्थितियों में अनिवार्य है जिससे उनकी घर में इज्जत तो बढ़ती है और साथ मे सम्पन्नता आती है। घरेलू हिंसा खत्म होने में मदद मिलती है।
मोहल्ले की महिलाओं ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (महाराष्ट्र)की प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी जी व मीडिया प्रभारी ज्योति द्विवेदी जी का आभार व्यक्त किया।
