Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग, मशीनों से सत्ता में आई भाजपा: नीरज शर्मा

सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग, मशीनों से सत्ता में आई भाजपा: नीरज शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24October 16, 2024No Comments3 Mins Read

Misuse of government resources, BJP came to power with the help of machines: Neeraj Sharma

फरीदाबाद : एनआईटी के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि धोखे और छल-कपट से आई सरकार जनता के भरोसे पर खरी उतरने वाली नहीं है। भाजपा सरकार जनता ने नहीं चुनी, ईवीएम मशीन ने चुनी है। यदि सरकार वाकई जनता ने चुनी होती तो भाजपा को सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर लोगों को समारोह में बुलाने के लिए जिला अधिकारियों पर दबाव डाल कर लोगों को बुलाने के लिए बस और खाने का मैन्यू जारी नही करना पड़ता।

उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार देखने में आया है कि किसी सरकार ने एक सप्ताह में ही जनता का विश्वास खो दिया है। अब तक ऐसा चलन रहा था कि शपथ ग्रहण समारोह में सरकार के समर्थक अपने आप बड़ी संख्या में पहुंचते थे। लेकिन पहली बार देखने में आ रहा है कि सरकार जिला अधिकारियों को सीधे आदेश जारी कर लोगों को बुला रही है। तथा उनके खाने के इंतजाम का भी कार्य करवा रही है।

https://www.facebook.com/MediaFaridabadNews24/videos/532384496067002

पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा को पता है कि उन्हें जनता ने वोट नहीं दिया है। बल्की यह छल-कपट और फरेब से ईवीएम मशीन से वोट हासिल किए गए हैं। उन्हें मालूम है कि उनके शपथ ग्रहण समारोह में कोई नहीं पहुंचेगा। इसलिए भाजपा को भीड़ जुटाने के लिए जिला उपायुक्त (डीसी) को अधिकारिक पत्र जारी करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डीसी का काम लोगों को बस में भरकर कहीं भेजना और खाने की व्यवस्था करना नहीं होता। बल्कि जिले में प्रशासनिक कार्य करना होता है। शर्मा ने कहा कि आमतौर पर जनता में विश्वास खो चुकी सरकार ही इस तरह अधिकारियों का सहारा लेती है। ऐसा पहली बार देखने में आया है कि पहले ही सप्ताह में सरकार अधिकारियों का सहारा ले कर अपनी साख बचाने का प्रयास कर रही है।

अधिकारियों का जिस तरह भाजपाईकरण इस सरकार ने किया है, ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। एक दम खुल्लम-खुल्ला पत्र जारी कर लोगों को बस से शपथ ग्रहण समारोह में भेजने की व्यवस्था करना, बस में खाने की व्यवस्था करना तथा उसका मैन्यू जारी कर जिलों के डीसी को निर्देश देना यह दर्शाता है कि इस सरकार के प्रति जनता में कोई उत्साह नहीं है। यह केवल मशीनों से सत्ता में आई सरकार है।

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जाकर देखा जा सकता है। हर तरफ मायूसी छाई है। लोग हैरान परेशान हैं कि जब हम ने वोट दिया ही नहीं है तो भाजपा प्रत्याशी जीता कैसे। आज कहीं भी चले जाओ, हर चौक-चौराहे पर लोग ईवीएम पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। लोग एक सप्ताह में ही कहने लगे हैं कि ये वोट की नही ईवीएम मशीन की सरकार है।

पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि बस व खाने पर होने वाले खर्च का भुगतान किस खाते से किया जाएगा क्योंकि एनआईटी की जनता आज भी पानी न आने और सीवर जाम की समस्या से जूझ रही है। नगर निगम के पास सीवर साफ करवाने के लिए पैसे नहीं है। लोग परेशान हैं, सभी जानते है कि भाजपा ने एक भी जनहित के काम नहीं किए। फिर किस मुद्दे पर लोगों ने भाजपा को वोट किए ये यक्ष प्रश्न है।

BJP came to power with the help of machines: Neeraj Sharma faridabadnews faridabadnews24 Misuse of government resources
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.