Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्टडी में आया सामने, शादी ना करने वाले 80 प्रतिशत लोगों में बना रहता है डिप्रेशन का खतरा

स्टडी में आया सामने, शादी ना करने वाले 80 प्रतिशत लोगों में बना रहता है डिप्रेशन का खतरा

faridabadnews24By faridabadnews24November 15, 2024No Comments4 Mins Read
Study reveals that 80% of people who do not get married are at risk of depression
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इस समय पूरी दुनिया में विवाह संस्था को लेकर तमाम तरह के अध्ययन चल रहे हैं। मकाऊ पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी में लगभग एक लाख लोगों पर हुए एक ताजा अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अविवाहित लोगों में अवसाद होने की गुंजाइश अस्सी प्रतिशत अधिक होती है। इस अध्ययन में अमेरिका, ब्रिटेन, आयरलैंड, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, चीन और इंडोनेशिया के लोग शामिल थे। अध्ययन में यह बात सामने आई कि अठारह साल की उम्र से अधिक के 80 प्रतिशत अविवाहित लोग तनाव या अवसाद की समस्या से पीड़ित हैं, जबकि विवाहित व्यक्तियों में यह प्रतिशत 40 से कम रहा। तलाकशुदा या अपने जीवनसाथी से अलग रहने वालों में भी कई तरह की मानसिक दिक्कतें देखी गईं। इस अध्ययन में शामिल विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकांश विवाहित लोगों का एक सपोर्ट सिस्टम होता है। यही नहीं, आर्थिक तौर पर भी वे अधिक सबल होते हैं। इस अध्ययन में यह भी खुलासा हुआ कि उच्च शिक्षित अविवाहित मर्द भी भावनात्मक असुरक्षा के शिकार होते हैं। इस अध्ययन में शामिल साइकोलॉजिस्ट डॉ. बेल्ला डी पाउलो कहती हैं, ‘यह माना जाता है कि विवाह स्त्री-पुरुष को स्थायित्व देता है। पर, इस अध्ययन में हमने पाया कि लंबे समय तक विवाहित दंपतियों की सेहत भी अविवाहितों के मुकाबले बेहतर रहती है। अकेला व्यक्ति एक समय के बाद अपने आप पर दया करने लगता है।’

पेटिकोट कैंसर से परिचित हैं ना?

बीएमजे केस रिपोट्र्स में प्रकाशित एक ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि पेटिकोट या सलवार को कमर से कस कर बांधने वाले नाड़े की वजह से त्वचा का कैंसर हो सकता है। आम बोलचाल की भाषा में डॉक्टर इसे ‘पेटिकोट कैंसर’ कहते हैं। इस अध्ययन में शामिल डॉक्टरों का मानना है कि जो महिलाएं चौबीस घंटे साड़ी पहनती हैं, उनके पेटिकोट के नाड़े की वजह से कमर पर घर्षण और दबाव पड़ता है। इस रिपोर्ट में दो बुजुर्ग महिलाओं का केस उल्लिखित किया गया है, जिन्हें मार्जोलिन अल्सर हो गया था। यह स्किन कैंसर का एक दुर्लभ प्रकार है। अगर लंबे समय तक कमर के आसपास सूजन, दर्द और दबाव की वजह से घाव बन गया हो तो इसे कतई अनदेखा न करें। इस रिपोर्ट में बताया गया कि लगातार कमर पर दबाव पड़ने से त्वचा पतली हो जाती है और क्षरण होता जाता है। घाव भरने के बाद भी अंदरूनी हिस्सों का जख्म बना रहता है। इस जोखिम को कम करने के लिए विशेषज्ञ महिलाओं को पेटीकोट ढीले बांधने की सलाह देते हैं ताकि त्वचा को सांस लेने और ठीक होने देने का मौका मिल सके।

उषा चिलुकुरी बनीं अमेरिका की सेकंड लेडी

उषा चिलुकुरी के माता-पिता भारतीय हैं। लगभग पचास साल पहले उषा के इंजीनियर पिता आंध्र प्रदेश से अमेरिका उच्च शिक्षा के लिए गए और वहीं बस गए। उषा का जन्म वहीं हुआ। येल यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात अमेरिका के नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से हुई और दोनों ने शादी कर ली। जेडी ने अपनी किताब में इस बात का उल्लेख किया है कि कैसे उषा की वजह से उनकी रुचि हिन्दू आध्यात्म में हुई। उन्होंने अपनी पत्नी को अपना आध्यात्मिक गुरु माना है। जेडी मानते हैं कि उषा की वजह से वे शाकाहार से प्रभावित हुए। उषा ने अमेरिकी चुनाव के दौरान अपने पति को पूरा सहयोग दिया। इस बात को अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मानते हैं। उषा खुद पेशे से वकील हैं। इस समय वो पूरी तरह अपने पति की मदद कर रही है। जेडी का मानना है कि उषा से शादी के बाद उनमें स्थायित्व आया है, गुस्सा कम हुआ है और अपने अतीत की बुरी यादों से छुटकारा मिला है। जेडी का बचपन बहुत गरीबी में बीता था। उनके पिता कभी साथ नहीं रहे और नशे की आदी मां उनकी ठीक से परवरिश नहीं कर पाई। उषा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि भले ही वो हिन्दुस्तान से दूर रहती हों, पर वहां का रहन-सहन उनका पूरा परिवार मानता है और उनकी परवरिश बिल्कुल एक हिन्दुस्तानी बच्चे की तरह हुई है। और यही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Study reveals that 80% of people who do not get married are at risk of depression
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.