राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष अनीता भार्गव जी ने ग्वालियर में कोविड 19 लॉक डाउन में हर जगह जरूरतमंद लोगों को कच्चा राशन, पका भोजन से लेकर हर जरूरत की चीज बांटी है। ओर कल भी निर्जला एकादशी पर जरुरतमंदो में ठंडा पेयजल, व फल वितरित किये। अनिता भार्गव जी ने जिन कर्म योद्धा पुलिसकर्मियों ने एवं अधिकारीयों ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी ङयूटी बड़ी ही ईमानदारी से निभाई है जिनमे ग्वालियर की समस्त थाना के प्रभारी एवं उनकी टीम शामिल हैं उन सभी को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ओर से सम्मानित किया।
संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने अनिता भार्गव जी के इस नेक व सम्मान के कार्य के लिए उनको सराहना दी व धन्यवाद किया
