
Haryana News: हरियाणा की आंगनवाड़ियों में महिलाओं व बच्चों को मिलने वाले राशन की गुणवत्ता बनाए रखने और धांधली को रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने कड़ा फैसला लिया है। आंगनवाड़ियों में मिलने वाला राशन बोर्ड पर डिस्प्ले होगा और गावों में कमेटी गठित की जाएंगी। ये कमेटियां राशन की गुणवत्ता और वितरण पर निगरानी रखेंगी। यही नहीं, राशन न बंटने और घटिया सामग्री की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनवाड़ियों में गुणवत्तायुक्ता पोषाहार दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-Lifestyle News: बात-बात पर ताने और घड़ी-घड़ी शक, हर पति के लिए सिरदर्द बन जाती हैं पत्नियों की 4 आदतें
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने बुधवार को यहां बताया कि महिला चौपाल बनाने व नयी आंगनवाड़ियों के निर्माण को लेकर विभाग को मैपिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों में सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। बच्चों के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास को लेकर पौष्टिकता युक्त राशन वितरित किया जाए। महिला एवं बच्चों के पोषण को लेकर वितरित किए जाने वाले राशन की गुणवत्ता बेहतर हो, इसकी जांच करने के लिए गांवों में निगरानी कमेटियां गठित की जाएंगी और प्रतिदिन के हिसाब से वितरित किए जाने वाले राशन की डिसप्ले बोर्ड आंगनवाड़ियों में लगाए जाएंगे। डिस्प्ले बोर्डों को लगाने का मकसद ग्रामीणों को हर रोज के मैन्यू से अवगत कराना है और वह गुणवत्ता को अच्छी तरह परख सकें। शिकायतें मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
NEWS SOURCE Credit : chopaltv
