
Haryana Crime News: कोसली क्षेत्र के एक गांव से नवविवाहिता फरार हो गई। वह घर से पेपर देने का बहाना बनाकर निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे तलाशने की काफा कोशिश की, मगर कहीं कोई पता नहीं लगा। नवविवाहिता के पिता ने एक गांव में उसे छुपाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी।
इसे भी पढ़ें-Haryana News: विभाग ने अपनाया ये खास फॉर्मूला, आंगनबाड़ी केंद्रों पर रुकेगी राशन की धांधली
14 नवंबर को हुई थी शादी
कोसली थाना पुलिस का दर्ज शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी एक कॉलेज में पढ़ रही थी। उसने अपनी बेटी की शादी गत 14 नवंबर को ही की थी।
नवविवाहिता की तलाश में जुटी पुलिस
शादी के बाद वह ससुराल चली गई थी। कुछ दिन पहले वह ससुराल से घर आई हुई थी। 3 दिसंबर को उसने बताया कि उसका कॉलेज में पेपर है। वह पेपर देने के लिए घर से चली गई। इसके बाद वह देर सायं तक घर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई। नवविवाहिता के पिता ने एक गांव में उसे छुपाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद नवविवाहिता की तलाश शुरू कर दी।
NEWS SOURCE Credit : chopaltv
