हरियाणा में स्कूलों को खोलने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने रणनीति बनानी शुरु कर दी है। जिसके बाद विभाग की तरफ से ग्राउंड लेवल पर कमेटी बनाकर और स्थिति की रिपोर्ट सात जून तक विभाग को भेजने की निर्देश दिये हैं। शिक्षा विभाग की ओर से ग्राउंड लेवल पर कमेटी गठित करने के आदेश दिये हैं।
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में विभाग के अधिकारियों, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्यों, अभिभावकों और मीडियाकर्मियों से राय लेकर ही रिपोर्ट भेजने को कहा है। कमेटी की इसी रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को भेजेगा।


