Self Add

गोल्डी अरोड़ा व पारस राय ने किया मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी का भव्य स्वागत

Goldie Arora and Paras Rai gave a grand welcome to Chief Minister's political secretary Tarun Bhandari

Goldie Arora and Paras Rai gave a grand welcome to Chief Minister's political secretary Tarun Bhandari
IMAGES SOURCE : GOOGLE

 

फरीदबाद, मिथलेश मिश्रा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नवनियुक्त राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी आज भाजपा के जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा के सेक्टर-81 स्थित कार्यालय पर पहुंचे, जहां भाजपा नेता गोल्डी अरोड़ा, युवा समाजसेवी पारस राय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और उनका मुंह मीठा कराते हुए उन्हें उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तरुण भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है, इसका जीता जागता उदाहरण मैं स्वयं हूं, जिसे भाजपा ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर यह साबित कर दिया कि भाजपा बिना भेदभाव कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करती है। श्री भंडारी ने कहा कि आज देश जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है वहीं हरियाणा में नायब सैनी सरकार प्रदेश को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचा रही है।

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी और देश की राजधानी को विकास के मामले में फिर से शिखर पर पहुंचाने का काम करेगी। इस मौके पर भाजपा के जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा ने श्री भंडारी को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि श्री भंडारी जी के अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छूएगा और वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मिलकर हरियाणा के विकास को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम करेंगे। गोल्डी अरोड़ा ने कहा कि फरीदाबाद में होने वाले नगर निगम चुनावों में भी भाजपा उम्मीदवार बड़ी संख्या में जीतेंगे और यहां की छोटी सरकार भी भाजपा ही बनाएगी और उसके बाद ट्रिपल इंजन की सरकार से इस जिले के विकास को नया बल मिलेगा। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता मुकुल चोपड़ा, मनीष बत्रा, विकास शर्मा, आशीष माटा, हेमंत कुमार, सागर दुआ, मनीष चौधरी, पवन शर्मा, सागर भाटिया, लोकेश नारंग, मुकेश दुआ, रोहित भाटिया, कपिल केला, हितेश सोनी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea