Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत अधिवेशन कार्यालय सेक्टर 11 A1/8 फरीदाबाद में खोला गया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत अधिवेशन कार्यालय सेक्टर 11 A1/8 फरीदाबाद में खोला गया

faridabadnews24By faridabadnews24February 1, 2025No Comments3 Mins Read
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad State Convention Office opened in Sector 11 A1/8 Faridabad
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad State Convention Office opened in Sector 11 A1/8 Faridabad

फरीदबाद, मिथलेश मिश्रा :  14 से 16 फरवरी तक जे सी बोस विश्वविद्यालय में होगा ABVP का 56वां प्रांत अधिवेशन प्रांत संयोजक रवि पांडे ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रांत अधिवेशन की तैयारियों के तहत आज सेक्टर – 11 1A/8 में अधिवेशन कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ता, वर्तमान कार्यकर्ता सहित, समाज और उद्योग जगत के विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि IMT एसोसिएशन के प्रधान एवं उद्योगपति वीरभान शर्मा, विद्या भारती के प्रांत अध्यक्ष देव प्रसाद भारद्वाज, अभाविप प्रांत अध्यक्ष सुशील मेहता ने नारियल फोड़ कर व फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि वीरभान शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा की अभाविप देश के युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करने वाला संगठन है। यह अधिवेशन युवा शक्ति को संगठित कर देश के उज्जवल भविष्य की नींव रखने का कार्य करेगा।

विशिष्ट अतिथि अभाविप के प्रांत अध्यक्ष सुशील मेहता ने अधिवेशन की जानकारी देते हुए बताया कि अभाविप का हरियाणा प्रांत अधिवेशन आगामी 14 से 16 फरवरी 2025 को स्थित जे.सी. बोस विश्वविद्यालय फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में हरियाणा प्रदेश से कार्यकर्ता भाग लेंगे, जहां विचार मंथन, नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण पर गहन चर्चा होगी। यह अधिवेशन छात्रों को एक मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपने विचार साझा कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे देव प्रसाद भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा, “विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रों के हित में कार्य करती रही है। यह अधिवेशन न केवल संगठनात्मक मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाएगा।” अधिवेशन की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए अभाविप फरीदाबाद नगर के नगर अध्यक्ष पारस चौधरी ने बताया कि इस आयोजन में शिक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वदेशी जागरण, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सुधार जैसे विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री मीनाक्षी शर्मा ने किया और सभी कार्यकर्ताओं से अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अभाविप विभाग प्रमुख डॉ आजाद वीर भड़ाना, जिला प्रमुख डॉ सरोज कुमार, विभाग संगठन मंत्री मंजीत ईगराह, विभाग संयोजक दीपक, विभाग छात्रा प्रमुख गायत्री, जिला संयोजक रमन पराशर, नगर मंत्री युधिष्ठिर, सुमित समेत अभाविप ने अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad State Convention Office opened in Sector 11 A1/8 Faridabad faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.