Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad Nagar Nigam Chunav: कौन मारेगा बाजी?, मेयर पद के लिए 6 प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर

Faridabad Nagar Nigam Chunav: कौन मारेगा बाजी?, मेयर पद के लिए 6 प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर

faridabadnews24By faridabadnews24March 2, 2025Updated:March 2, 2025No Comments4 Mins Read
Faridabad Municipal Corporation Election: Who will win?, tough competition among 6 candidates for the post of mayor
IMAGES SOURCE : GOOGLE
फरीदाबाद: शहर की सरकार बनाने को मतदान शुरू हो चुका है, साथ ही नगर निगम की जनता ने अपना मेयर चुनने के प्रति सुबह से ही अपना भारी उत्साह दिखाया है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब शहर के मतदाता अपना मेयर खुद चुनेंगे। वर्ष 1994 पहली बार जब नगर निगम अस्तित्व में आया था तब से लेकर 2017 तक कुल पांच सदन गठित हुए थे तो निर्वाचित पार्षद ही अपना नेता चुनते थे, जो मेयर पद पर आसीन होता था, साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव करते थे।

नगर निगम के 45 वार्डों के लिए 214 प्रत्याशियों में है मुकाबला

सरकार ने पिछले वर्ष यह घोषणा कर दी थी कि रोहतक, करनाल, पानीपत सहित अन्य शहरों की तरह फरीदाबाद नगर निगम में भी मेयर का चुनाव सीधे जनता करेगी। उसके बाद से सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली थी और अब आज रविवार को इसके लिए मतदान शुरू हो गया है, निगम के 45 वार्डों के सदस्य चुनने के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने अपने पति और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य संदीप जोशी व परिवार सहित वोट डालने के बाद विक्ट्री निसान दिखाती हुईं।

कब आएंगे नतीजे?

मेयर सहित कुल 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें छह मेयर पद के लिए प्रत्याशी है और 214 प्रत्याशी विभिन्न वार्डों में भाग्य आजमा रहे हैं। वैसे निगम में कुल 46 वार्ड हैं, पर इनमें वार्ड नंबर 36 से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप सिंह साहनी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतदान के बाद मतगणना 12 मार्च होगी, तब पता चलेगा कि मतदाता ने किसके भाग्य में क्या लिखा है। रविवार सुबह पहले दो घंटे में 2.9 प्रतिशत मतदान हो पाया था।

महिला आरक्षित है मेयर पद

मेयर पद महिला आरक्षित है और यहां से भाजपा ने प्रवीन बत्रा जोशी को मैदान में उतारा है। प्रवीन जोशी प्रदेश सरकार में हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन हैं और प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री व वर्तमान में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य संदीप जोशी की धर्मपत्नी हैं। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचित अध्यक्ष रिंकू चंदीला की धर्मपत्नी लता रानी को टिकट देकर मैदान में उतारा। बसपा की ओर से मनसा पासवान, आम आदमी पार्टी की ओर से निशा दलाल फौजदार प्रत्याशी हैं, जबकि अंजन शर्मा और संगीता यादव के रूप में दो प्रत्याशी निर्दलीय मैदान में हैं।

पंजाबी ब्राह्मण चेहरा

प्रवीन बत्रा जोशी के लिए स्टार प्रचारक के रूप में स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, दिल्ली से सांसद भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी, राज्य मंत्री राजेश नागर व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली रोड शो करने आए और सभाओं को संबोधित किया, वहीं गुर्जर चेहरा कांग्रेस प्रत्याशी लता रानी के लिए सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, प्रभारी एवं विधायक आफताब अहमद मोर्चा संभाले रहे। आप ने पहले नीतू मान को अपना प्रत्याशी बनाया था, पर उनका नामांकन रद हो गया तो कवरिंग प्रत्याशी निशा दलाल फौजदार मैदान में गंभीरता से उतर गईं। अब इन छह प्रत्याशियों में से कोई एक मेयर बनेगा, जिनके लिए 1302 बूथ पर 14.70 लाख से अधिक मतदाता रविवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान करेंगे।

45 वार्डों में से 33 प्रतिशत महिला आरक्षित

निगम के 45 वार्डों से 33 प्रतिशत महिला आरक्षित वार्ड हैं। इनमें वार्ड नंबर चार, पांच, छह, सात, आठ, नौ, 11, 17, 25, 27, 31, 33, 38, 39, 43 और 45 नंबर वार्ड महिला आरक्षित हैं। इसके अलावा कुछ सामान्य वार्डों से भी महिलाएं मैदान में हैं। इस तरह से मेयर सहित कुल 93 महिलाएं प्रत्याशी बन कर शहर की सरकार में अपनी भागीदारी करने को मैदान में हैं।

पूर्व मेयर, पूर्व पार्षद मैदान में

निवर्तमान मेयर सुमन बाला इस बार वार्ड नंबर 12 से पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं। इनके अलावा पूर्व पार्षदों में शीतल खटाना, मनोज नासवा, जसवंत सिंह, संदीप भारद्वाज, विकास भारद्वाज, अजय बैसला, नरेश नंबरदार, कैलाश बैसला, जितेंद्र भड़ाना, जितेंद्र यादव, सुंदर माहौर, दीपक चौधरी, दीपक यादव फिर से मैदान में हैं।

एक ही परिवार के तीन सदस्य अलग-अलग वार्ड से मैदान में

निगम चुनाव में वार्ड नंबर 40 से पवन यादव, 42 से दीपक यादव व 43 से रश्मि यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। दीपक यादव व रश्मि यादव पति-पत्नी हैं, जबकि पवन यादव उनके चचेरे भाई हैं। इसी तरह से विकास और संदीप भारद्वाज दोनों सगे भाई अलग-अलग वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं।

 

NEWS SOURCE Credit : jagran

Faridabad Municipal Corporation Election: Who will win? faridabadnews faridabadnews24 tough competition among 6 candidates for the post of mayor
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

मां की डांट के बाद फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर दी जान, ‘पापा को आने दे, वही तुझे सुधारेंगे’

April 27, 2026

ममता हुई शर्मसार ! जांच में चौंकाने वाला खुलासा, छठी बेटी होने पर मां ने ली मासूम की जान

April 27, 2026

बाइक बनी शिकार, 50 मीटर दूर जा गिरे दो सवार, फरीदाबाद हाईवे पर 200 की रफ्तार में मर्सिडीज-BMW की रेस

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.