Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हत्याकांड की पूरी कहानी, कौन थीं कांग्रेस की हिमानी नरवाल, जिनकी सूटकेस में मिली लाश

हत्याकांड की पूरी कहानी, कौन थीं कांग्रेस की हिमानी नरवाल, जिनकी सूटकेस में मिली लाश

faridabadnews24By faridabadnews24March 3, 2025No Comments4 Mins Read
The full story of the murder case, who was Congress's Himani Narwal, whose body was found in a suitcase
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला बस अड्डे पर शनिवार को एक सूटकेस मिलता है। जांच में पता चलता है कि इसमें एक युवती की लाश है। जांच जब आगे बढ़ी तो साफ हुआ कि मृतका कांग्रेस की स्थानीय नेता थीं, जिनका नाम हिमानी नरवाल था। इस कांड के ठीक दूसरे ही दिन पुलिस को एक सफलता मिली और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है। अब इस हत्याकांड की गुत्थियां सुलझना जारी हैं। इस कहानी के दो अहम किरदार हिमानी और सचिन अब तक सामने आए हैं और वारदात की कहानी संबंधों का वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है।

कौन थीं हिमानी नरवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हिमानी सोनीपत के कथूरा गांव की रहने वाली थीं। सोशल मीडिया पर वह खुद को रोहतक ग्रामीण में भारतीय युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष बताती थीं। साथ ही वह कांग्रेस के कार्यक्रमों और रैलियों में हरियाणा का लोक नृत्य करने के लिए भी काफी मशहूर थीं। कहा जाता है कि वह कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ कार्यक्रमों में नजर आती रही हैं। यूथ कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी ने लिखा था, ‘युवा कांग्रेस में मेरे कार्यकाल के दौरान छोटी बहन हिमानी नरवाल रोहतक ग्रामीण की जिला उपाध्यक्ष थी, चाहे भारत जोड़ो यात्रा हो या फिर संगठन का कोई कार्यक्रम, हिमानी ने हर जिम्मेदारी बखूबी निभाई। आज रोहतक में हिमानी का शव एक सूटकेस में मिला, बर्बरता के साथ गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इस खबर पर यकीन कर पाना मुमकिन नहीं।’

यह विडियो भी देखें

किडनी ट्रांसप्लांट में अब नहीं लगेंगे सर्जरी के निशान

https://www.facebook.com/share/v/19weZjyNVK/

मां के आरोप

नरवाल की मां सविता ने रोहतक में पत्रकारों के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता कम समय में नरवाल के राजनीतिक उभार के चलते उनसे ईर्ष्या करते थे। उनके साथ उनका बेटा जतिन भी था। सविता ने कहा, ‘यह पार्टी में कोई भी व्यक्ति हो सकता है जो उसकी उन्नति से ईर्ष्या करता हो या कोई और भी हो सकता है।’ नरवाल की मां ने कहा कि उनके बड़े बेटे की कई साल पहले हत्या कर दी गई थी और तब भी उन्हें न्याय नहीं मिला था।

किसने की हत्या

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान 30 साल के सचिन के तौर पर हुई है। सचिन बहादुरगढ़ का रहने वाला है। कनौदी में उसकी मोबाइल की दुकान है। खबर है कि उसकी शादी हो चुकी है और 2 बच्चे भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उसने पुलिस पूछताछ में हत्या की बाद मान ली है। हालांकि, पुलिस ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने पुलिस को बताया है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद उसके हिमानी से संबंध बन गए थे। उसका कहना है कि हिमानी ने उसे घर बुलाया और संबंध बनाने का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। कहा जा रहा है कि इस वीडियो के सहारे ही उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। उसने ये भी कहा है कि हिमानी की तरफ से लाखों रुपए ऐंठने के बाद भी उसे रुपये मांगे जा रहे थे, जिसके चलते उसने परेशान होकर हत्या को अंजाम दिया।

ऐसे पहुंची हत्या तक बात

कहा जा रहा है कि आरोपी ने खुलासा किया है कि 2 मार्च को निकाय चुनाव से पहले हिमानी ने उसे घर बुलाया था, जहां रुपयों की फिर मांग की गई। इस मांग से परेशान होकर उसने हिमानी की हत्या कर दी और वापस अपनी दुकान लौट गया। इसके बाद वह वापस लौटा और लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से सूटकेस में रखा।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 The full story of the murder case who was Congress's Himani Narwal whose body was found in a suitcase
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.