Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पूरे भारत से एनपीटीआई पहुंचेगी 34 प्रोफेशनल महिलाएं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर

पूरे भारत से एनपीटीआई पहुंचेगी 34 प्रोफेशनल महिलाएं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर

faridabadnews24By faridabadnews24March 7, 2025No Comments2 Mins Read
34 professional women from all over India will reach NPTI on International Women's Day
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा :  अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे भारत से 34 प्रोफेशनल महिलाओं का एक समूह वी-पावर दक्षिण एशियाई क्षेत्र (SAR – 100) प्रशिक्षण श्रृंखला 2.0 में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय तकनीकी दौरे पर भारत सरकार विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) कॉर्पोरेट कार्यालय सेक्टर 33 फरीदाबाद में पहुंचेंगी। जहां 08, 09 और 10 मार्च तक प्रशिक्षण श्रृंखला 2.0 आयोजित की जाएगी। इन महिला प्रतिभागियों का स्वागत एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर करेंगी। एनपीटीआई, भारत के लिए वी-पावर का एक गौरवशाली क्षेत्रीय कार्य समूह (आरडब्ल्यूजी) सदस्य है, डॉ. तृप्ता ठाकुर दक्षिण एशिया क्षेत्र एसएआर-100 में भारत का नेतृत्व करती हैं।

इसे भी पढ़ें-Ranya Rao: कैसे जांच एजेंसियों के हत्थे चढ़ीं एक्ट्रेस रान्या राव?, 15 दिन में 4 बार दुबई की यात्रा, 14.8KG सोने की तस्करी

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुरू होने वाली प्रशिक्षण श्रृंखला 2.0 की शुरूआत दक्षिण एशियाई क्षेत्र (SAR) मॉड्यूल के संबंध में सभी प्रतिभागियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र से होगी। प्रतिभागी एनपीटीआई फरीदाबाद परिसर में 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट सिम्युलेटर, सीसीजीटी सिम्युलेटर, स्काडा, स्मार्ट वितरण प्रणाली और माइक्रोग्रिड/हाइड्रो और थर्मल, नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण का भी दौरा करेंगे। जहां उन्हें थर्मल पावर प्लांट के नियंत्रण और संचालन से परिचित भी कराया जाएगा। दूसरे दिन 09 मार्च को सभी महिला प्रतिभागी दादरी स्थित एनटीपीसी के दौरे पर रहेंगी, जहां थर्मल पावर प्लांट स्टेशन, एचवीडीसी सेंटर और गैस टरबाइन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी और फिर तीसरे दिन 10 मार्च को नई दिल्ली स्थित बीएसईएस में एससीएडीए और स्मार्ट ग्रिड कंट्रोल सेंटर-पावर फ्लो, प्रबंधन और नवीकरणीय ऊर्जा प्रबंधन एवं चुनौतियाँ और पावर मॉडलिंग के विषयों पर जानकारी लेंगी।

साउथ एशिया वी-पॉवर नेटवर्क क्या है?
वी-पावर, दक्षिण एशिया में ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में स्वैच्छिक महिला पेशेवर नेटवर्क है जो ऊर्जा परियोजनाओं और संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी का समर्थन करता है। वी-पावर के पास लगभग 38 दक्षिण एशियाई ऊर्जा संगठनों की साझेदारी है। विश्व बैंक क्षेत्रीय कार्य समूह (आरडब्ल्यूजी) में प्रतिनिधित्व करने वाले सात देशों के दक्षिण एशियाई क्षेत्र की 110 महिलायें शामिल हैं। राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) आरडब्ल्यूजी का एक हिस्सा है और भारत के लिए एक राष्ट्रीय केंद्र बिंदु के रूप में कार्य कर रहा है। दक्षिण एशियाई क्षेत्र (SAR) में बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका से 100 मध्य-कैरियर महिला पेशेवर इस समूह का हिस्सा हैं।

NEWS SOURCE Credit : jantakiaawaznews
34 professional women from all over India will reach NPTI on International Women's Day faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.