Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चौंकाने वाली रिपोर्ट: राष्ट्रीय मानक पूरा करने में विफल रहे 173 शहर, सर्दी में सबसे प्रदूषित रही दिल्ली

चौंकाने वाली रिपोर्ट: राष्ट्रीय मानक पूरा करने में विफल रहे 173 शहर, सर्दी में सबसे प्रदूषित रही दिल्ली

faridabadnews24By faridabadnews24March 7, 2025No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE
IMAGES SOURCE : GOOGLE
नई दिल्ली: सेंटर फार रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) की नई रिपोर्ट में सामने आया है कि सर्दियों में भी देश के 173 शहर वायु प्रदूषण के राष्ट्रीय मानक पूरा करने में रहे विफल रहे। इस बार सर्दियों में वायु प्रदूषण अधिक बना रहा। 238 शहरों में से 173 में औसत पीएम 2.5 का स्तर भारत के राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों (40 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) से अधिक था। यही नहीं, कोई भी शहर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के पांच माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के दिशानिर्देश को पूरा नहीं करता।

भारत का सबसे प्रदूषित शहर रहा दिल्ली

एक अक्टूबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक की अवधि पर तैयार यह रिपोर्ट बताती है कि 2024-25 की सर्दियों में दिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां पूरे मौसम में पीएम 2.5 की औसत स्तर 159 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। पिछली सर्दियों (2023- 24) के दौरान भी दिल्ली 171 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के उच्च औसत के साथ सूची में सबसे ऊपर थी। 2024-25 की सर्दियों में बर्नीहाट 157 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज करते हुए दूसरे स्थान पर रहा।

इसे भी पढ़ें-खाने को दिया मीट, तेजाब से ‘ओम’ का निशान मिटाया, दलित किशोरी का मुस्लिम युवकों ने दो महीने किया रे’प

ये 10 शहर रहे सबसे ज्यादा प्रदूषित

शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित शहरों में हाजीपुर, गाजियाबाद, गुड़गांव, नोएडा, पटना, आसनसोल, दुर्गापुर और चरखी दादरी शामिल हैं। शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली के साथ बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और असम में स्थित हैं। व्यापक राज्य स्तर पर, राजस्थान (34 शहर), बिहार (24 शहर) और बंगाल (7 शहर) में सभी निगरानी किए गए शहरों में राष्ट्रीय से अधिक प्रदूषण था। इसी तरह, महाराष्ट्र (31 में से 30 शहर), ओडिशा (16 में से 15 शहर) और उत्तर प्रदेश (20 में से 15 शहर) में सर्दियों में पीएम 2.5 का स्तर राष्ट्रीय मानक से अधिक था।

सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर

151 दिनों की सर्दियों की अवधि में, शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल 100 शहरों को कम से कम एक बार सूचीबद्ध किया गया है। इनमें से 44 शहर कम से कम 10 बार दिखाई दिए। बर्नीहाट में सबसे ज्यादा (111 दिन) पुनरावृत्ति हुई, उसके बाद दिल्ली (105 दिन), हाजीपुर (80 दिन), गाजियाबाद (52 दिन) और बहादुरगढ़ (47 दिन) का स्थान रहा। सीआरईए के विश्लेषक मनोज कुमार ने कहा कि भारतीय शहरों में वार्षिक औसत प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सर्दियों के वायु प्रदूषण को कम करना आवश्यक है।

NEWS SOURCE Credit : jagran
Delhi remained the most polluted in winter faridabadnews faridabadnews24 Shocking report: 173 cities failed to meet national standards
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.