Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खाने को दिया मीट, तेजाब से ‘ओम’ का निशान मिटाया, दलित किशोरी का मुस्लिम युवकों ने दो महीने किया रे’प

खाने को दिया मीट, तेजाब से ‘ओम’ का निशान मिटाया, दलित किशोरी का मुस्लिम युवकों ने दो महीने किया रे’प

faridabadnews24By faridabadnews24March 6, 2025No Comments2 Mins Read
Gave meat to eat, erased the 'Om' symbol with acid, Dalit girl raped by Muslim youth for two months
IMAGES SOURCE : GOOGLE

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दलित किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर प्रताड़ित किया गया और बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भगतपुर पुलिस थाने के प्रभारी संजय कुमार पंचाल ने बताया कि किशोरी के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता को बंधक बनाए रखने के दौरान ‘‘आरोपियों ने कथित तौर पर उसके हाथ पर बने ‘ओम’ टैटू को तेजाब से जला दिया, उसे जबरन मांस खिलाया और उसे प्रताड़ित किया गया।” उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दो जनवरी 2025 को उस समय किशोरी का अपहरण कर लिया गया जब वह दर्जी के पास जा रही थी। उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर उसे एक कार में अगवा कर लिया और उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, नाबालिग को कथित तौर पर एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी।

पंचाल ने कहा, ‘‘बाद में पीड़िता को भोजपुर इलाके में ले जाया गया और दूसरे कमरे में बंद कर दिया गया, जहां से वह भाग निकली और कुछ दिन पहले अपनी मौसी के घर लौट आई।” उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें मामला वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने पुष्टि की कि भगतपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी सलमान को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जांच जारी है।”

NEWS SOURCE : punjabkesari

Dalit girl raped by Muslim youth for two months erased the 'Om' symbol with acid faridabadnews faridabadnews24 Gave meat to eat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.