गाजियाबाद। सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा नेता आयुष कौशिक ने केरल में गर्भवती हथनी को मारने वालो के खिलाफ केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष कौशिक ने कहा है कि अनानास में पटाखे रख कर गर्भवती हथनी को खिला कर मारने वाले दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। घायल होने के बाद भी हथनी ने किसी को नुक़सान नहीं पहुंचाया। संघठन ने केंद्र सरकार से मांग की है जानवरों के हित में कड़े कानून बनाए जाएं जिससे उनके खिलाफ होने वाले अपराध समाप्त हो सके।
