गुरुग्राम: भाजपा नेता नागेंद्र शर्मा का आज पर्यावरण दिवस पर कहना है की हवा, पानी व अन्न के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। यह सब हमें प्रकृति की तो देती है। पेड़-पौधे, नदिया ,जंगल जमीन ,पहाड़ आदि जीवन के लिए आवश्यक है। प्रकृति से हम कितना कुछ लेते है ।बदले में हम उसका दोहन करते हैं और प्रदूषण फैलाते हैं। अपने स्वार्थ के लिए हम पेड़ काट तो लेते हैं मगर लगाते नहीं है। जगह-जगह गंदगी फैला कर हम विनाश को ही निमंत्रण दे रहे हैं।हमें एक बात समझ नहीं होगी कि जब तक प्रकृति सुरक्षित है तब तक ही हमारा जीवन भी सुरक्षित है। नागेंद्र शर्मा ने सभी लोगों से अपील करी है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और पर्यावरण की देखभाल व संरक्षण करें।
