Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा प्रदेश के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा प्रदेश के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

faridabadnews24By faridabadnews24March 26, 2025No Comments3 Mins Read
District Red Cross Society, Faridabad celebrated the birthday of Ankush Miglani, Vice Chairman of Red Cross Society Haryana State with great pomp
District Red Cross Society, Faridabad celebrated the birthday of Ankush Miglani, Vice Chairman of Red Cross Society Haryana State with great pomp

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद ने आज अपने कार्यालय, सेक्टर-12 में रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा प्रदेश के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कई जनकल्याणकारी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें नशा मुक्ति केंद्र में फल-फ्रूट एवं मिठाई वितरित की गई और पौधारोपण करके प्रदूषण मुक्त वातावरण रखने का संदेश दिया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेन्द्र सोरोत ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फरीदाबाद रेडक्रॉस सोसायटी सदैव मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहती है और जरूरतमंदों की सहायता हेतु अपने स्वयंसेवकों के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी कार्य करती है। उन्होंने कहा, “हमारे वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी जी के नेतृत्व में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी नई ऊंचाइयों को छुएगी और समाजहित में कार्यों को और गति प्रदान करेगी।” रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य एवं शिक्षाविद डॉ एम पी सिंह ने रेडक्रॉस के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी कार्यशैली के आधार पर लोगों में आपकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है आपके कुशल प्रशासनिक कार्यों की सराहना करते हुए संपूर्ण टीम को बधाई दी और कहा कि हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी प्रदेश में निस्वार्थ सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

एलजी ने 28 IPS अधिकारियों का किया तबादला, दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

रेड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक विमल खंडेलवाल ने कहा कि संस्था रक्तदान शिविरों का आयोजन, जागरूकता अभियानों, पौधारोपण, एवं टीबी मरीजों को पोषण सहायता जैसी गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। उन्होंने कहा कि “ऐसे कार्य न केवल समाज को सशक्त बनाते हैं, बल्कि लोगों में सेवा भाव भी जागृत करते हैं।” इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला प्रशिक्षण अधिकारी इशांक कौशिक ने CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) ट्रेनिंग का महत्व बताया और कहा कि यह तकनीक कई लोगों की जान बचाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस प्रशिक्षण में भाग लेने की अपील की।

पुरानी करेंसी रखने का डर दिखाकर ठगी करने के मामले मे साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रेडक्रॉस सोसायटी के उपाधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “हमें अपने जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता, एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।” इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, समाजसेवी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सुशील कुमार, रोहतास कुमार, अरविंद शर्मा,कमलेश, सोनिका,आशा,संजू,रामबरन, रामकिशोर पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अंकुश मिगलानी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

District Red Cross Society Faridabad celebrated the birthday of Ankush Miglani faridabadnews faridabadnews24 Vice Chairman of Red Cross Society Haryana State with great pomp
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.