Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फर्जी SHO बन साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार

फर्जी SHO बन साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24March 27, 2025Updated:March 27, 2025No Comments3 Mins Read
The team of Cyber ​​Police Station Ballabhgarh arrested 3 accused in the case of cyber fraud by posing as fake SHO,
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा साइबर ठगों की धर-पकड के दिए दिशा निर्देशों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने फर्जी SHO बन ठगी के मामले में आरोपी सुमित, सोनिंद्र भाटी व रवि को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि गांव मच्छगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना साइबर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 दिसंबर को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई तथा काँलर ने अपने आप को थाना सेक्टर 58 का SHO बतलाया। कथित थाना प्रबंधक ने बतलाया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ एक सरकारी कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है और बैक काँल करने के लिए कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने डर के कारण कुछ देर बाद फिर से उस व्यक्ति को कॉल किया, जिसने कहा कि वह कॉल एसीपी को दे रहा हूं उनसे बात कर लिजिए और कॉल काट दिया। कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के पास एक फोन से कॉल आई, जिसने कहा कि शिकायतकर्ता ने जुलाई महिना में दवाई ऑर्डर की थी और डिलीवरी के समय कॉल नहीं उठाया, जिस संबंध में उन्होंने सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई हुई है। इसके बाद ठगो ने शिकायतकर्ता के पास एक QR कोड भेजो और शिकायतकर्ता से 9 ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 1,20,210/-रू की धोखाधड़ी कर ली। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर बल्लभगढ में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर बल्लभगढ की टीम ने सुमित वासी पटौदी जिला गुरुग्राम को पटौदी से, सोनिद्रं भाटी वासी गोतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश को नोएडा व रवि को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुछताछ में सामने आया की सुमित व सोनिद्रं भाटी ऩोएडा मे एक निजी मॉडलिंग कंपनी मे कैमरामैन व मैनेजर के रुप मे कार्य करते है तथा रवि गुरुग्राम मे ही किसी सी.ए के पास कार्य करता है। रवि व सुमित कुछ वर्ष पहले मेडिसिन कंपनी में सेल्स डिपार्टमेंट में काम करते थे जहां से उन्होंने कॉलिंग का कार्य सिखा था

मामले में सामने आया कि आरोपी रवि ने शिकायतकर्ता को SHO बनकर बात की थी तथा सुमित ने मेडिसिन कंपनी के कर्मचारी के रूप में बात की थी वहीं आरोपी सोनिंद्र ने ठगी के पैसों के लिए अपना व एक अन्य व्यक्ति का खाता उपलब्ध करवाया था, जिनमें ठगी के कुल 1,20,210 /-रू रुपए आए थे। आरोपी सुमित व सोनिंद्र को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा आरोपी रवि को पेश कर जेल भेज दिया गया है

faridabadnews faridabadnews24 The team of Cyber ​​Police Station Ballabhgarh arrested 3 accused in the case of cyber fraud by posing as fake SHO
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बन रहा डिजिटल कंट्रोल रूम, फरीदाबाद वालों को बड़ी राहत, वॉट्सएप-ईमेल पर 24 घंटे कर सकेंगे पानी और सीवर की शिकायत

May 2, 2026

बिस्तर छोड़ बाहर घूमने को मरीज मजबूर, फरीदाबाद के बीके अस्पताल का बुरा हाल, अस्थायी वार्डों में एसी बंद

April 30, 2026

Faridabad : सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा, ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली YMCA यूनिवर्सिटी के छात्र की जान

April 30, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.