
हिसारः हरियाणा के हिसार की रहने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. वह भारत में एक आम लड़की की तरह लाइफ बिताती थी, लेकिन पाकिस्तान पहुंचते ही उसे वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिलता था. ज्योति को पाक एंबेसी के अधिकारी दानिश और पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों की वजह से VIP ट्रीटमेंट मिलता था. जिसकी वह से उसका जहां जाने का मन होता था, वहां चली जाती थी. बाकायदा उसे पाकिस्तानी पुलिस की सिक्योरिटी भी मिलती थी. पाकिस्तान में हाईप्रोफाइल पार्टियों में शामिल होती थी. जहां उसकी मुलाकात खुफिया एजेंसियों के अलावा दूसरे बड़े अधिकारियों से होती थी.
हिसार पुलिस की पूछताछ में ज्योति ने कबूल किया कि वह 2 बार पाकिस्तान जा चुकी है, साथ ही कश्मीर भी जा चुकी है. खुफिया एजेंसी के अधिकारी के साथ इंडोनेशिया के बाली भी घूमकर आई. वह नेपाल भी गई. वह इस साल 23 मार्च को पाकिस्तानी एंबेसी गई थी. जहां उसने इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया. वहां का वीडियो भी उसने अपने चैनल पर डाला था. जब वह एंबेसी में पहुंची तो दानिश ने बहुत फ्रेंडली तरीके से उसका वेलकम किया और दोनों आपस में इस तरह से बात करते दिखे कि एक-दूसरे को बहुत करीब से जानते हों. दानिश ने उसे अपनी पत्नी से भी मिलवाया. इसके अलावा कई अधिकारियों से मिली l
पीट-पीटकर तीसरी बीवी को मार डाला, शादी के 6 दिन बाद ही हैवान बना पति
ऐसे शक के दायरे में आई ज्योति
हिसार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, ज्योति पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर तब पड़ी जब उसने 2024 में पाकिस्तान के तुरंत बाद चीन का दौरा किया. उसने अप्रैल 2024 में करीब 12 दिन का पाकिस्तान का टूर किया था. इसके ठीक बाद वह जून में चीन चली गई. चीन में वह ज्वेलरी शॉप से लेकर कई जगह लग्जरी गाड़ियों में घूमी. यह सब पता चलते ही भारत की सुरक्षा एजेंसियों के उसके मकसद और खर्च को लेकर शक हुआ, जिसके बाद उसकी निगरानी शुरू कर दी गई. बता दें कि, ज्योति अब तक कई देशों की यात्रा कर चुकी है, वह अक्सर फर्स्ट क्लास में ही सफर करती थी. वीआईपी रेस्टोरेंट में खाना, महंगी गाड़ियों में घूमने का शौक विदेशों में ही पूरा करती थी, जबकि भारत आते ही आम लड़की की लाइफ जीती थी.
कुत्ते का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आप भी देखें, डोगेश भाई हनुमान जी का भक्त है!
पिता कार पेंटर और बेटी करती है ऐश
ज्योति हिसार के न्यू अग्रसने कोलॉनी की रहने वाली है. उसके पिता का तीन कमरों का छोटा सा मकान है. पिता कारपेंटर हैं कमाई कम होती है. चाचा की पेंशन से ही घर चलता है. ज्योति दिल्ली में 20 हजार की नौकरी करती थी. लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद घर लौटी. फिर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते लग्जरी लाइफ जीने लगी. वह आस-पड़ोस के लोगों से भी कम ही संपर्क में रहती थी. बता दें कि, उसने अपने ट्रेवल यूट्यूब चैनल के लिए पाकिस्तान टूर पर जाने की बात कहकर वीजा लिया था. जहां पाकिस्तानी एंबेसी में उसकी मुलाकात दानिश से हुई थी.
NEWS SOURCE Credit : news18
