आज के युग मे मानव अपने सुख के लिए पर्यावरण के साथ बहुत अन्याय कर रहा है। यदि भविष्य में ऐसा ही चलता रहा तो बहुत जल्द ही मानव का अस्तित्व खतरे में आ जायेगा। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ाने हेतु रा o महिला जागृति मंच महाराष्ट्र की नागपुर इकाई ने लोगो को प्रेरित करने का प्रयास किया है।
इस उपक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी जी, नागपुर जिला अध्यक्ष मीना तिवारी जी, उपाध्यक्ष ज्योति यादव जी, मीडिया प्रभारी ज्योति द्विवेदी जी, जिला मंत्री वैशाली हनोते जी, जिला मंत्री भारती गौर जी, संगीता पेंडारी जी ने अपने अपने घरों में पौधों का रोपण करते हुए सभी लोगों को संदेश दिया कि “प्रकृति का न करे हरण, आओ बचाये पर्यावरण”
